Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को इडी ने किया गिरफ्तार
    Top Story

    पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को इडी ने किया गिरफ्तार

    adminBy adminMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार
    इडी ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में दबोचा
    कमीशन के खेल में फंसे कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री
    रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद बुधवार को उनकी गिरफ्तारी हुई। वह पाकुड़ से विधायक और झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये हैं। उन पर आरोप है कि वह अपने ओएसडी संजीव लाल के माध्यम से अपने विभाग में ठेका मैनेज कराते थे। कमीशन के इस खेल में जम कर वसूली होती थी और वसूली गयी राशि के बड़े हिस्से का उपयोग मंत्री समय-समय पर करते भी थे। ओएसडी संजीव लाल का नौकर वसूली गयी रकम का केयर टेकर था।

    ऐसे शिकंजे में फंसे मंत्री
    6 मई को इडी ने मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट में छापामारी कर करीब 35 करोड़ रुपये बरामद किये थे। इस मामले में इडी ने मंत्री के ओएसडी संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसी पूछताछ में विभाग के मंत्री आलमगीर आलम का नाम आया था। इडी को जानकारी मिली है कि विभाग के दो सचिव भी इस खेल में शामिल हैं। साथ ही दो ठेकेदार और चार इंजीनियर भी रडार पर हैं। इसी मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए मंत्री को बुलाया गया था। मंत्री ने इडी के किसी सवाल का सही जवाब नहीं दिया। उनसे कमीशन की दर और उस रकम को खर्च करने के बारे में कई सवाल किये गये थे। आलमगीर आलम से बांग्लादेश में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के बारे में भी सवाल किये गये थे।

    कुछ रिकॉर्डिंग सुनायी गयी
    पूछताछ की शुरूआत में इडी ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मंत्री को सुनायी और इस संबंध में जानकारी चाही। मंत्री ने इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कहा कि ओएसडी संजीव लाल के नौकर के पास इतना पैसा कहां से आया, यह उन्हें नहीं पता। लेकिन रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उन्होंने स्वीकार कर लिया कि रकम में उनकी भी हिस्सेदारी है। ग्रामीण विकास विभाग में तीन फीसदी से 15 फीसदी तक कमीशन की वसूली होती है। इस मामले में ओएसडी संजीव लाल की पत्नी रीता लाल से भी पूछताछ हो चुकी है।

    हेमंत सोरेन के अलावा दो आइएएस भी हैं जेल में
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले से जेल में हैं। उन पर गलत तरीके से बड़गांई अंचल में सेना की जमीन कब्जाने का आरोप है। इनके अलावा वरिष्ठ आइएएस पूजा सिंघल और छवि रंजन भी इडी द्वारा भ्रष्टाचार और जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के यहां से 6 मई, 2022 को इडी ने 17 करोड़ रुपये नगद बरामद किये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय सरना समिति से मदद की लगायी गुहार
    Next Article अयोध्या तो पहली झांकी है, मथुरा, ज्ञानवापी बाकी है : हिमंत बिस्वा सरमा
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version