Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल की संसद में सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सांसदों के बीच मारपीट
    दुनिया

    नेपाल की संसद में सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सांसदों के बीच मारपीट

    adminBy adminMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल। नेपाल में सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच गुरुवार को सदन में मारपीट एवं धक्कामुक्की हुई। सत्तापक्ष के नेता तथा पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ भी विपक्षी सांसदों ने धुक्कामुक्की की।

    सहकारी घोटाले में संसदीय जांच समिति की मांग पर अडे़ विपक्षी नेताओं के साथ सरकार की हर बातचीत बेनतीजा होने के बाद जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो रोज की तरह विपक्षी सांंसद वेल में आकर जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच स्पीकर देवराज घिमिरे ने गृह मंत्री रवि लामिछाने को सदन में बोलने देने की इजाजत दी। इजाजत मिलते ही गृहमंत्री लामिछाने अपनी सीट खडे़ होकर जब पोडियम की तरफ जाने लगे तो नेपाली कांग्रेस के सांसदों ने उनका रास्ता रोका और गृह मंत्री के खिलाफ ही नाराबाजी करने लगे।

    विपक्षी दल बिना संसदीय समिति के गठन के गृह मंत्री को सदन में किसी भी हालत में बोलने देने के लिए तैयार नहीं हुए।

    विपक्षी सांसदों की तरफ से गृह मंत्री लामिछाने को पोडियम तक जाने से रोकने पर सत्तापक्ष के प्रमुख नेता केपी शर्मा ओली ने विपक्षी सांसदों को समझाने की कोशिश की। संसद से जारी लाइव फुटेज में दिख रहा है कि ओली नेपाली कांग्रेस के सांसद तथा पार्टी के उपाध्यक्ष धनराज गुरूंग तथा महामंत्री गगन थापा को ऐसा नहीं करने के लिए बोल रहे हैं जिस पर विपक्षी सांसदों ने नाराबाजी और तेज कर दी है। इसपर ओली ने चिल्लाकर विपक्षी सांसदों को वहां से हटने को कहा इस पर विपक्षी सांसद भी ओली के खिलाफ नाराबाजी करने लगे। इतने में ही ओली की पार्टी के सांसदों ने विपक्षी सांसदों के साथ पहले धक्का-मुक्की और फिर हाथापाई पर उतर आए। इसके जवाब में विपक्षी सांसदों ने भी सत्तापक्ष के सांसदों की पिटाई कर दी।

    संसद में बिगड़ते माहौल को देखते हुए स्पीकर घिमिरे ने सदन की कार्रवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सदन स्थगन के बावजूद करीब आधे घंटे सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की चलती रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीओके में झड़पों के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्थानीय मुद्दों के हल के लिए समिति गठित की
    Next Article श्रीलंका में 10 पाकिस्तानी तस्करों को दस-दस साल की जेल
    admin

      Related Posts

      एक्सिओम मिशन-4 उड़ान को तैयार, शुभांशु शुक्ला पर देश की नजर

      June 25, 2025

      ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश, तेहरान के मिसाइल हमले में चार की मौत

      June 24, 2025

      कतर जाने वाली उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काठमांडू एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी रात

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची को चाहिए जलजमाव की समस्या से छुटकारा
      • एक्सिओम मिशन-4 उड़ान को तैयार, शुभांशु शुक्ला पर देश की नजर
      • टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
      • जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
      • झारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version