Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्य सचिव के पत्र पर हो एफआइआर, पूरे मामले की सीबीआई जांच करायें चंपाई सोरेन : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    मुख्य सचिव के पत्र पर हो एफआइआर, पूरे मामले की सीबीआई जांच करायें चंपाई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminMay 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 6 मई को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की रैली में हेमंत सोरेन को ऐसे पेश किया गया कि भ्रष्टाचार से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। हेमंत सोरेन हों या उनकी पूरी सरकार, सभी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई हैं। वह बार-बार कहते हैं कि आदिवासी होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है। परेशान किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में आदिवासियों के मान सम्मान को पूरी तरह से धूमिल करने का काम किया। आदिवासियों की पहचान है कि वे सहज और सरल होते हैं। गड़बड़ी से कहीं भी उनका कोई नाता नहीं होता है, लेकिन पिछले चार वर्षों में सत्ता में रह कर हेमंत सोरेन ने छल कपट किया है, प्राकृतिक संसाधन या खनिज संपदा को लुटवाया है, खुद लूट में शामिल रहे हैं और उनके संरक्षण में बिचौलिया, दलाल और भ्रष्ट अफसर ने मिल कर लूटा है। कोयला, लोहा, बालू यहां तक कि सेना की जमीन को भी उन लोगों ने नहीं छोड़ा। आदिवासियों की जमीन का भी फर्जी कागजात बना कर लूटा।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के यहां से 350 सौ करोड़ नोटों का पहाड़ पकड़ा गया था। उसको भी दुनिया ने देखा। यहां से मिले नोटों की गिनती 1 दिन में समाप्त नहीं हुई, कई दिनों तक चली। आदमी तो आदमी मशीन तक थक गए। ठीक से जांच होने पर पैसे में वर्तमान या पूर्व मुख्यमंत्री की संलिप्तता भी नजर आएगी।

    झारखंड में भ्रष्ट अफसर, दलाल, बिचौला के ठिकानों पर भी 20 करोड़ रुपए के नोट मिले थे। आज भी आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के यहां करोड़ों रुपए मिले हैं। इंडी गठबंधन के नेता राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि यह पैसा किसका है।

    उन्होंने कहा कि नौकर के घर में पैसों का इतना जखीरा मिला है, तो उनके सहायक, उनके सचिव या फिर मंत्री, सरकार से जुड़े दलाल- बिचौलियों के घर भी अगर छापामारी हो जाए तो पता नहीं कितने करोड़ रुपए मिलेंगे। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इंडी गठबंधन के लोग पूरी तरह हताश और निराश है। वे पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाह रहे हैं। झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री का अपने नाम से खनिज पट्टा लेना, पत्नी के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में जमीन लेना, पाकुड़ जिला में भाई के नाम से खनन का पट्टा लेना, प्रेस सलाहकार के नाम से खनन का पट्टा लेना, परिवार के नाम पर खनन का पट्टा लेना, यह सब सबके सामने है।

    उन्होंने कहा कि उनके बीच के दलाल -इंजीनियर भी जेल में बंद है। आज मिले पैसे या 350 करोड़ की जांच होगी तो इसके तार कांग्रेस के शहजादे तक भी पहुंच जाएगी। वसूली का धंधा पिछले 4 वर्षों तक राज्य में जारी रहा। यहां के नेता घूम घूमकर कहते हैं कि हेमंत सोरेन को फंसाया गया। कल्पना सोरेन कहती है कि पति को फंसाया गया। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि इतने बड़े नोटों की गड्डी, 350 करोड़ रुपये कांग्रेस नेता के यहां से मिले। पहले ही 20 करोड़ रुपये एक आईएएस के ठीकानों से मिलता है। आज कांग्रेस पार्टी के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के घर से पैसे मिले हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने ग्रामीण विकास सचिव को पत्र लिखा था वह सारे पत्र नोटों का बंडल के साथ मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चपाई सोरेन उसे पत्र के आधार पर तुरंत एफआईआर कराएं। पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराएं। इसकी अनुशंसा करें। ऐसा न हो कि उनका बुढ़ापा भी जेल में कटे।

    मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, सह मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड को बनाया लूट खंड: दीपक प्रकाश
    Next Article तेजस्वी यादव पलामू में आठ मई को करेंगे चुनावी सभा
    admin

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version