रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश ने रविवार को रांची अंचल कार्यालय मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा उपस्थित रहे। सामान्य प्रेक्षक ने कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए जानकारी ली। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सामान्य प्रेक्षक को पूरी जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कोषांग पेड न्यूज-फेक न्यूज, विज्ञापन में किस तरह कार्य कर रहा है। यह कोषांग कैसे विज्ञापनों के प्री सर्टिफिकेशन करता है। इसके बारे में भी जानकारी दी गयी।
1950 टॉल फ्री कॉल सेंटर निरीक्षण
सामान्य प्रेक्षक ने समाहरणालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थित 1950 टॉल फ्री कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आ रहे कॉल संबंधित जानकारी ली। इससे पता चल सके कि किस तरह के कॉल यहां आ रहे हैं। उन्हें आप जानकारी कैसे दे रहे हैं। ये कैसे लोगों के सवालों का जवाब देते हैं, कॉल जितने आते हैं, उसे पंजी में दर्ज किया जाता है या नहीं। तमाम तरह की जानकारी लेते हुए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आप सभी दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करें।