हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा : झारखण्ड में 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होने वाले चुनावों का आज पहला चरण है। आज झारखण्ड के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता झारखण्ड की अस्मिता और अपने हक-अधिकार की रक्षा के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगी। देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मतों का उपयोग करेगी। आज यह पहली बार होगा जब झारखण्ड में इस महापर्व के अवसर पर झारखण्ड वासी हेमन्त जी के बगैर चुनाव में अपनी भूमिका निभायेंगे। हेमन्त जी को जरूर अन्यायपूर्ण ढंग से जेल में बंद कर दिया गया है मगर उनकी सोच, उनका संघर्ष और उनकी शुभकामनाएं समस्त राज्य वासियों के साथ हैं। आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने हक-अधिकार की आवाज को दिल्ली पहुंचाने के लिए अपने मतों का उपयोग अवश्य करें। आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

