Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी इंडिया ने जरमनप्रीत सिंह को 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दी बधाई
    स्पोर्ट्स

    हॉकी इंडिया ने जरमनप्रीत सिंह को 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दी बधाई

    adminBy adminMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एंटवर्प। हॉकी इंडिया ने जरमनप्रीत सिंह को 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर बधाई दी है। जरमनप्रीत ने शुक्रवार को बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

    अपनी निपुणता के लिए पहचाने जाने वाले पंजाब के डिफेंडर जरमनप्रीत ने ब्रेडा में 2018 पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए पदार्पण किया, जहां भारत दूसरे स्थान पर रहा। वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने मस्कट, ओमान में 2018 पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था।

    27 वर्षीय खिलाड़ी ने ढाका, में 2021 पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के तीसरे स्थान पर रहने में एक अभिन्न भूमिका निभाई। वह बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। वह एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के साथ-साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022/23 के लिए भारतीय टीम के सदस्य थे। जरमनप्रीत ने 2023 में हांग्जो में एशियाई खेलों में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता और वर्तमान में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 के यूरोप चरण में खेलने वाली टीम का हिस्सा हैं।

    इस बड़ी उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर जरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने परिवार, दोस्तों और सहयोगी स्टाफ से अच्छा समर्थन मिला। कड़ी मेहनत एक चीज है, लेकिन एक ठोस समर्थन होने से प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद मिलती है। मैं उन सभी को उनके अथक समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और इस खूबसूरत खेल को अपना सब कुछ देना जारी रखूंगा।”

    इस उपलब्धि को हासिल करने पर जरमनप्रीत को बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, “100 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाना हर किसी के लिए अनुभव की बात नहीं है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। हम जरमनप्रीत के इस मील के पत्थर तक पहुंचने पर बधाई देते हैं। हमें दृढ़ विश्वास है कि वह देश के लिए शानदार प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने किया बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश को लगातार दो बार हराकर जीती अपनी पहली टी-20 सीरीज
    Next Article लोहरदगा के चंदलासो में हाथी ने मचाया उत्पात
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version