Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अबकी बार भी भाजपा की जीत हुई तो अगले 10 वर्षों तक चुनाव ही नहीं होंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे
    झारखंड

    अबकी बार भी भाजपा की जीत हुई तो अगले 10 वर्षों तक चुनाव ही नहीं होंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे

    adminBy adminMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग (झारखंड)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हजारीबाग में इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के लिए जनसमर्थन मांगा। हजारीबाग के बरही में ब्लॉक मैदान में सोमवार को आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। अबकी बार भी यदि भाजपा की जीत होती है तो अगले दस सालों तक चुनाव ही नहीं होंगे। इसलिए अभी के चुनाव में व्यक्ति को ही नहीं चुनना है, संविधान को भी बचाने का प्रयास करना है। यदि जनता ऐसा नहीं चाहती तो उनकी मर्जी लेकिन कांग्रेस आखिरी दम तक संघर्ष करेगी।

    खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस देश को आजादी दिलाई, नेहरू ने जम्हुरियत कायम की, बाबा साहब ने संविधान बनाया, उसे और उसके संविधान को बचाने को हम लड़ेंगे। इसे बचाने का काम हम सभी का है। खड़गे ने दावा किया कि किसी को नौकरी नहीं देने वाली, काला धन वापस लाकर बांटने की बात करने वाली मोदी सरकार चुनाव में 400 पार के आंकड़े से बहुत पीछे रह जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और हेमंत सोरेन को डरा-धमकाकर एनडीए के साथ आने की बात भी कही। साथ ही कहा कि हेमंत के हिम्मत की सराहना होनी चाहिए कि जेल जाना उन्होंने पसंद किया लेकिन भाजपा के सामने झुके नहीं।

    झारखंड के हिस्से की रॉयल्टी का पैसा मांगने पर नहीं दिया और जेल में डाल दिया : कल्पना सोरेन

    जनसभा में कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के हिस्से की रॉयल्टी का पैसा मांगने पर नहीं दिया, बल्कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। उपेक्षाओं के बावजूद हेमंत लगातार गरीबों के लिए काम कर रहे थे। अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने सहित कई काम किया था। अब लोगों को तय करना है कि उन्हें रंगीला चश्मा पहनना है या कड़वे सच को भी देखना है। कौन आपके लिए काम करने वाला है, यह परखने का समय है।

    झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी सांसद जयंत सिन्हा के बेटे आशिर सिन्हा ने थामा कांग्रेस का दामन
    Next Article राहुल गांधी के पांच न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा जताया: राजेश ठाकुर
    admin

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण की 121 सीटों पर राजग के मुकाबले महागठबंधन में युवा उम्मीदवार ज्यादा

      October 22, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : लाइसेंसी हथियार 28 तक कराए जमा, नहीं तो होगी कार्रवाई

      October 22, 2025

      राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा की दी बधाई

      October 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एसआईआर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से
      • बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण की 121 सीटों पर राजग के मुकाबले महागठबंधन में युवा उम्मीदवार ज्यादा
      • घाटशिला उपचुनाव : लाइसेंसी हथियार 28 तक कराए जमा, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा की दी बधाई
      • झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 से चार दिनों तक बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version