Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोस चुनाव : सीतापुर संसदीय सीट में 62 सालों में सिर्फ तीन ने छुआ 50 फीसदी का आंकड़ा
    राजनीति

    लोस चुनाव : सीतापुर संसदीय सीट में 62 सालों में सिर्फ तीन ने छुआ 50 फीसदी का आंकड़ा

    adminBy adminMay 12, 2024Updated:May 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। सीतापुर लोकसभा सीट पर पहली बार आम चुनाव 1952 में हुआ था। अब तक यहां 17 लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। जिसमें 184 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस दरम्यान कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई आंकड़ें तक महज तीन सांसद ही पहुंचने में कामयाब रहे हैं। सबसे ज्यादा मत पाने का हरगोविंद का रिकॉर्ड आज तक कायम है। अब तक यहां 17 लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। जिसमें 184 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस दरम्यान कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई आंकड़े तक महज तीन सांसद ही पहुंचने में कामयाब रहे हैं। सबसे ज्यादा मत पाने का हरगोविंद का रिकॉर्ड आज तक कायम है।

    जगदीश चंद्र को मिले थे 56.67 फीसदी वोट

    पांचवीं लोकसभा के साल 1971 में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश चंद्र दीक्षित के खाते में 56.62 फीसदी वोट आए। इस सीट पर पहली बार किसी प्रत्याशी ने 50 फीसदी से ऊपर वोट हासिल किए थे। भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार जयनारायण राठी 33.92 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 2 लाख 35 हजार 388 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    1977 के चुनाव में हरगोविंद को मिले 62.73 फीसदी वोट

    आपातकाल के बाद 1977 के आम चुनाव में भारतीय लोकदल (बीएलडी) उम्मीदवार हरगोविंद वर्मा को रिकार्ड 62.73 फीसदी वोट देकर सीतापुर ने दिल्ली भेजा। हरगोविंद ने मौजूदा सांसद जगदीश चंद्र को हराया था। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के जगदीश चंद्र को 27.24 फीसदी मतों ही हासिल हुए। इस चुनाव में 3 लाख 16 हजार 664 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस चुनाव में पांच उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी।

    कांग्रेस की राजेंद्र कुमारी को 50.25 फीसदी वोट मिले

    सीतापुर संसदीय सीट पर 50 फीसदी वोट पाने का करिश्मा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र कुमारी बाजपेई ने 1984 के आम चुनाव में किया था। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र कुमारी ने 50.25 प्रतिशत मत हासिल कर कुर्सी पर कब्जा जमाया था। लोकदल प्रत्याशी हरगोविंद वर्मा 25.01 फीसदी मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें एक महिला प्रत्याशी शामिल थी। इस चुनाव में कुल 3 लाख 79 हजार 569 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    पिछले चार चुनाव का हाल

    2004 से 2019 तक इस सीट पर हुए चार चुनाव में कोई भी विजेता 50 फीसदी वोट शेयर हासिल नहीं कर पाया। 2004 में बसपा के राजेश वर्मा यहां से जीते। वर्मा को 28.78 फीसदी वोट मिले। 2009 में इस सीट से बसपा की कैसर जहां 34.01 फीसदी वोट पाकर विजयी रही। 2014 में देशभर में चली मोदी लहर में यहां से भाजपा के राजेश वर्मा जीतकर दिल्ली पहुंचे। वर्मा को 40.66 फीसदी वोट से ही संतोष करना पड़ा। 2019 के आम चुनाव में दूसरी बार भाजपा के राजेश वर्मा यहां से विजेता रहे। इस बार वर्मा का वोट शेयर बढ़कर 48.3 फीसदी हो गया, लेकिन 50 फीसदी का जुदाई आंकड़ा वो छू नहीं पाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहटिया डैम में डूबे दोनों भाइयों का निकाला गया शव, नहाने के दौरान हुआ था हादसा
    Next Article लोस चुनाव : जब कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत हुई जब्त
    admin

      Related Posts

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version