Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में पहले चरण के चुनाव में शहरी मतदाताओं की तुलना में ग्रामीणों ने जमकर किया मतदान
    झारखंड

    झारखंड में पहले चरण के चुनाव में शहरी मतदाताओं की तुलना में ग्रामीणों ने जमकर किया मतदान

    adminBy adminMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। देश में लोकसभा चुनाव के चौथे और राज्य के हिसाब से 13 मई को पहले चरण के मतदान में शहरी मतदाताओं की तुलना में ग्रामीणों ने जमकर मतदान किया। मतदान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहरी मतदाताओं की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता वोटिंग को लेकर काफी जागरूक हैं और यही वजह है कि मतदान में इनकी भागीदारी शहर की तुलना में अधिक रहती है।

    इस बार मतदान का प्रतिशत 66.01 प्रतिशत रहा, जिसमें पोस्टल बैलेट के आंकड़े शामिल नहीं हैं। वर्ष 2019 की तरह ही इस बार मतदान प्रतिशत बना रहा। हालांकि, पलामू में मतदान प्रतिशत करीब तीन प्रतिशत नीचे रहा। खूंटी में सबसे ज्यादा 69.93 प्रतिशत, सिंहभूम में 69.32 प्रतिशत, लोहरदगा में 66.45 प्रतिशत और पलामू में 61.27 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोट सिंहभूम में पड़े थे। यहां 69.26 प्रतिशत मत पड़े थे। इसी तरह खूंटी में 69.25 प्रतिशत, लोहरदगा में 66.30 प्रतिशत और पलामू में 64.34 प्रतिशत मतदान पड़े थे।

    शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र मतदान में आगे रहा। खरसावां में 78.38 प्रतिशत, तमाड़ में 72.35 प्रतिशत, चाईबासा में 71.39 प्रतिशत, मांडर में 67.39 प्रतिशत, सरायकेला में 70.98 प्रतिशत और लोहरदगा में 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार भी शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में मतदान अधिक हुए।

    जानकारी के मुताबिक सिंहभूम के दुर्गम इलाके जहां पहली बार ग्रामीणों ने अपने गांव में बने बूथ पर मतदान किया, वहां 75 प्रतिशत से अधिक पोल हुए हैं जबकि आदित्यपुर, सरायकेला जैसे शहरी क्षेत्र में 2019 की तुलना में मतदान कम हुए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां के बूथों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुए हैं।

    पहली बार 24 ऐसे बूथों पर लोगों ने इस चरण में मतदान किया, जहां हमेशा चुनाव के वक्त ग्रामीणों को दूसरे जगह बने बूथ पर जाना पड़ता था। इस बार उन्हें अपने गांव में ही मतदान का मौका मिला। पहले चरण में सभी चारों संसदीय क्षेत्र में 639 शहरी और 6956 ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 1376 बूथ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के दो जिलों में अमित शाह की जनसभा 16 को
    Next Article भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा: प्रतुल
    admin

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version