Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ज्यादा टीडीएस कटौती से बचने के लिए 31 मई तक पैन को आधार से जोड़ें करदाता: आयकर विभाग
    बिजनेस

    ज्यादा टीडीएस कटौती से बचने के लिए 31 मई तक पैन को आधार से जोड़ें करदाता: आयकर विभाग

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -टीडीएस ज्यादा कटने से बचने के लिए 31 मई तक पैन को आधार से जोड़ें करदाता: आयकर विभाग

    नई दिल्ली। आयकर विभाग ने करदाताओं को ऊंची दर पर कर कटौती से बचने के लिए 31 मई, 2024 तक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने की सलाह दी है।

    आयकर विभाग ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘ऊंची दर पर कर कटौती से बचने के लिए कृपया 31 मई, 2024 से पहले अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ें, यदि आपने पहले से नहीं किया है।’’ आयकर नियम के मुताबिक यदि पैन बायोमेट्रिक आधार से जुड़ा नहीं है, तो लागू दर से दोगुनी दर पर टीडीएस काटा जाना आवश्यक है।

    विभाग ने एक अन्य पोस्ट में बैंकों, विदेशी मुद्रा डीलर सहित रिपोर्टिंग संस्थाओं को दंड से बचने के लिए 31 मई, 2024 तक निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन का विवरण (एसएफटी) दाखिल करने को भी कहा है। आयकर विभाग ने कहा कि एसएफटी दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित है। ऐसे में सही और समय पर दाखिल अपना एसएफटी दाखिल कर दंड से बचें।

    क्या होता है टीडीएस

    स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) किसी व्यक्ति के खाते में राशि जमा होने से पहले उसके वेतन से काटा गया टैक्स है। इसको सरल शब्दों में आप कह सकते हैं कि टीडीएस एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी व्यक्ति से उसके वेतन या अन्य आय के स्रोत पर कर लिया जाता है। टीडीएस का उद्देश्य आयकर का संग्रह करना और कर चोरी को रोकना है।

    उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने पिछले महीने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि यदि निर्धारित तारीख 31 मई, 2024 तक अपने पैन को आधार से जोड़ा जाता है तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके साथ ही एसएफटी अंतिम तिथि 31 मई, 2024 तक दाखिल करने की अपील की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआयकर विभाग ने मुरादाबाद एक्सपोर्ट के ठिकानों पर मारा छापा
    Next Article शाहिद कपूर ने ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में खरीदा आलीशान घर
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version