Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारत मजबूत आर्थिक बुनियाद से अनिश्चितता में भी जुझारू बना रहाः वित्त मंत्री
    बिजनेस

    भारत मजबूत आर्थिक बुनियाद से अनिश्चितता में भी जुझारू बना रहाः वित्त मंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बैंकों से एमएसएमई को ऋण देने और एनबीएफसी-पीएसबी संबंधों को मजबूत करने का आग्रह
    पुणे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत अपने मजबूत वृहद आर्थिक बुनियादी पहलुओं के दम पर जुझारूपन दिखाने में सफल रहा है। उन्‍होंने बैंकों से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को ऋण देने को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।

    वित्त मंत्री ने आज यहां बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 91वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में वैश्विक माहौल में अनिश्चितता बढ़ी है और उसका असर विभिन्न देशों पर महसूस किया जा रहा है। सीतारमण ने बैंकों से एमएसएमई को ऋण देने को बढ़ावा देने का आग्रह किया और एनबीएफसी और पीएसबी के बीच गहन, संस्थागत सहयोग का आह्वान किया। इस अनिश्चित वैश्विक परिवेश के बीच भारत का लचीलापन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भारत का लचीलापन आकस्मिक नहीं है। ये पिछले दशक में सक्रिय राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों, साहसिक संरचनात्मक सुधारों, भौतिक और डिजिटल दोनों तरह के बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, बेहतर शासन और बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाते हैं।

    वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बाद भारत ने मजबूती से वापसी की और वित्त वर्ष 2021-22 से वित वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 8 फीसदी की औसत वार्षिक वृद्धि दर्ज की। उन्‍होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह आर्थिक लचीलापन जारी रहा है, जिससे चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) में 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई है।

    उन्‍होंने कहा क‍ि ग्‍लोबल रेटिंग्‍स एसएंडपी ने 18 वर्षों के बाद पिछले माह अगस्त में भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी’ (बीबीबी-से) कर दिया और मॉर्निंगस्टार डीबीआरएस ने मई 2025 में भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को बीबीबी (निम्न) से ‘बीबीबी’ कर दिया है। इसके अलावा हाल ही में जापानी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन, इंक. (आरएंडआई) ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी’ से ‘बीबीबी+’ कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला मंत्रालय का शुक्रवार को नई दिल्ली में कोयला गैसीकरण पर दूसरा रोड शो
    Next Article लगातार पांचवे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
    shivam kumar

      Related Posts

      लगातार पांचवे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

      September 25, 2025

      कोयला मंत्रालय का शुक्रवार को नई दिल्ली में कोयला गैसीकरण पर दूसरा रोड शो

      September 25, 2025

      आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 29 से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती संभव

      September 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ को मिला नया चेहरा, विक्रांत मैसी की हुई एंट्री
      • ‘जटाधारा’ का नया गीत ‘सोल ऑफ जटाधारा’ रिलीज
      • रोमांच से भरपूर ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ का ट्रेलर रिलीज
      • लगातार पांचवे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
      • भारत मजबूत आर्थिक बुनियाद से अनिश्चितता में भी जुझारू बना रहाः वित्त मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version