Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची लोकसभा सीट पर एनडीए और आईएनडीआईए के बीच दिलचस्प मुकाबला
    झारखंड

    रांची लोकसभा सीट पर एनडीए और आईएनडीआईए के बीच दिलचस्प मुकाबला

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -17 में सात बार भाजपा को मिल चुकी है जीत

    रांची। झारखंड की रांची संसदीय सीट पर एनडीए बनाम आईएनडीआईए की लड़ाई दिलचस्य होगी। इस लोकसभा सीट पर हुए 17 चुनावों में भाजपा को सात बार जीत हासिल हुई है। इस बार भी रांची भाजपा की सिटिंग सीट है लेकिन अब भाजपा को आईएनडीआई गठबंधन के उम्मीदवार टक्कर दे रहे हैं। आईएनडीआई गठबंधन के कई नामचीन चेहरे भी चुनाव में एक साथ ताकत झोंक रहे हैं।

    एक ओर एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची लोकसभा सीट पर विजय पताका फहाराने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। साथ ही इनके पक्ष में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रामटहल चौधरी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत अन्य दिग्गज स्टार प्रचारक भी रांची में डटे हैं। दूसरी ओर आईएनडीआईए ने कांग्रेस के भैया माने जाने वाले सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। इनके पक्ष में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन सहित अन्य विपक्षी नेता ताकत लगा रहे हैं। इनके अलावा यहां से 27 उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं।

    पिछले चुनाव 2019 के आंकड़ों को देखने पर पता चला है कि यहां भाजपा को 57. 62 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 34.43 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार को इस बार झामुमो, राजद, आप, भाकपा माले का भी साथ मिल रहा है।

    अबतक ये बने हैं रांची के सांसद

    -कांग्रेस से अब्दुल इबराहम (1951)

    -निर्दलीय से मीनू मसानी (1957)

    -कांग्रेस से पीके घोष (1962)

    -कांग्रेस से पीके घोष (1971)

    -बीएलडी से रवीन्द्र वर्मा (1977)

    -कांग्रेस से शिव प्रसाद साहू (1980)

    -कांग्रेस से शिव प्रसाद साहू (1984)

    -जनता दल से सुबोधकांत सहाय (1989)

    -भाजपा से रामटहल चौधरी (1991)

    -भाजपा से रामटहल चौधरी (1996)

    -भाजपा से रामटहल चौधरी (1996)

    -भाजपा से रामटहल चौधरी (1998)

    -भाजपा से रामटहल चौधरी (1999)

    -कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय (2004)

    -कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय (2009)

    -भाजपा से रामटहल चौधरी (2014)

    -भाजपा से संजय सेठ (2019)

    इस बार रांची सीट से लड़ रहे उम्मीदवार

    -मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी, चुनाव चिन्ह-हाथी।

    -यशस्विनी सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव चिन्ह-हाथ।

    -संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह-कमल।

    -धनंजय भगत गांधी, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल, चुनाव चिन्ह-आदमी या पाल युक्त नौका।

    -धर्मेंद्र तिवारी भारतीय जनतंत्र मोर्चा, चुनाव चिन्ह-गैस सिलेंडर।

    -निपु सिंह, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी, चुनाव चिन्ह-तरबूज।

    -पंकज कुमार रवि, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), चुनाव चिन्ह-फलों से युक्त टोकरी।

    -प्रवीण कच्छप,सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी, चुनाव चिन्ह-ऑटो रिक्शा।

    -बिनोद उरांव, बहुजन मुक्ति पार्टी, चुनाव चिन्ह-चारपाई।

    -बिरेंद्र नाथ मांझी, अबुआ झारखंड पार्टी, चुनाव चिन्ह-हीरा।

    -मिंटू पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्यूनिस्ट), चुनाव चिन्ह-बैटरी टार्च।

    -रंजना गिरि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), चुनाव चिन्ह-सिलाई मशीन।

    -रामहरि गोप, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, चुनाव चिन्ह-कोट।

    -श्याम बिहारी प्रजापति, भागीदारी पार्टी, चुनाव चिन्ह-हांडी।

    -सर्वेश्वरी साहू, एकम सनातन भारत दल, चुनाव चिन्ह-त्रिभुज।

    -सोमा सिंह, जय महाभारत पार्टी, चुनाव चिन्ह-बांसुरी।

    -हरिनाथ साहू, लोक अधिकार पार्टी, चुनाव चिन्ह-सेब।

    -हेमंती देवी, समता पार्टी, चुनाव चिन्ह-बल्लेबाज।

    -अरसद अयूब, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-कैंची।

    -अंजनी पांडे, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-अलमीरा।

    -ऐनुल अंसारी, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-ट्रक।

    -कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-कम्प्यूटर।

    -कोलेश्वर महतो, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-गैस चूल्हा।

    -देवेंद्र नाथ महतो, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-हेलमेट।

    -प्रबीण चन्द्र महतो, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-बाल्टी।

    -मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-ब्लैक बोर्ड।

    -संतोष कुमार जायसवाल, निर्दलीय, चुनाव चिन्ह-गन्ना किसान।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेशायर होम रोड की जमीन जब्त करेगी इडी, जांच में हुए कई नए खुलासे
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनोज पुनमिया की याचिका पर मांगी निचली अदालत के ट्रायल की स्थिति
    admin

      Related Posts

      रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

      June 26, 2026

      दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट

      June 26, 2026

      तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

      June 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version