Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह
    झारखंड

    देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह

    adminBy adminMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड में भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर है

    -आलमगीर आलम अगर इस्तीफा नहीं देते, तो उन्हें बर्खास्त किया जाये

    रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने 16 मई को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। इन चार फेज में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और अन्य राज्यों में एनडीए गठबंधन को एकतरफा सीटों का लाभ हो रहा है। इंडी गठबंधन के लोगों में हताशा और निराशा व्याप्त है।

    झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है। यहां भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर है। मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया है। पूरे देशवासियों ने देखा कि 35 करोड़ रुपये उनके सहयोगी और नौकर के पास से मिले हैं, तो कल्पना करनी चाहिए कि कितने 100 करोड़ और उनके पास होंगे। उसके बाद भी अभी तक आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि तुरंत उनसे इस्तीफा लें। जांच को और तेज कर झारखंड की गरीब जनता से लूटे गये पैसे उजागर होने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि ये वही आलमगीर आलम हैं, जिन्होंने कोविड के समय लॉकडाउन में तब्लीगी जमात के लोगों को जमा करके कोविड के नियमों को तोड़ते हुए अलग-अलग स्थान और बंगाल भेजने का काम किया था। नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ायी थीं। बहुचर्चित नाम है, लेकिन तुष्टीकरण के कारण इनसे अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है। जो कठोर कार्रवाई राज्य सरकार को करनी चाहिए, वह अभी तक नहीं हुई है।

    श्री सिंह ने कहा कि लैंड माफिया, सैंड माफिया, स्टोन माफिया, लीकर माफिया झारखंड सरकार को चला रहे हैं। सरकार अनाप-शनाप पैसा इनसे ले रही है। इसी का नतीजा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अभी जेल में हैं। मंत्री जेल में हैं। दो दो आइएएस अधिकारी भी जेल में हैं। यह पहला ऐसा राज्य है, जहां इतने अधिकारी भ्रष्टाचार के केस में जेल के अंदर हैं। जब भी इंडी गठबंधन की सरकार बनती है, झारखंड को सदैव लूटने का काम करती है।

    झारखंड में तुष्टीकरण का खेल चल रहा है
    उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार आने पर झारखंड को संवारने का काम करती है। जेएमएम, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार हमेशा लूटने का काम करती है। इसलिए झारखंड पीछे जा चुका है। झारखंड में तुष्टीकरण का खेल चल रहा है। संताल परगना मैं लैंड जिहाद चल रहा है। बांग्लादेशी आते हैं। आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं। शादी करने के बाद जमीन हड़पते हैं। जमीन हड़पने के बाद लड़की को बोटी-बोटी काट देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करत, क्योंकि तुष्टीकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है। लैंड जिहाद का सबसे बड़ा उदाहरण देश में झारखंड में देखने को मिल रहा है। पेज तीन भी देखें।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली: अरुण सिंह
    रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि चुनाव में राहुल गांधी और उनके नेता अलग-अलग जगह पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। अनर्गल आरोप भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी पर लगा रहे हैं। जब यूपीए की सरकार थी, तब 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। 23 वर्ष से राज्य और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी इन 23 वर्षों में उन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। ठगबंधन के लोग जब समय मिलता है, संसद सत्र में भी कभी थाइलैंड चले जाते हैं, कभी इंग्लैंड चले जाते हैं, लेकिन 23 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। और तो और त्योहार भी सेना के जवानों के साथ जाकर मानते हैं। यह दोनों में अंतर है। वह गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

    अरुण सिंह ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता चांदी के चम्मच लेकर जन्म लिये हैं, दूसरी तरफ एनडीए का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाय बेचने वाले के घर में जन्म लेकर इस स्थान पर पहुंचे हैंं, वह गरीबों की पीड़ा जानते हैं।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ इंडी गठबंधन ने सदैव राम मंदिर का विरोध किया। कोर्ट में खड़े होकर कहा कि जज साहब इतनी जल्दी क्या है। जजमेंट नहीं दें और 500 साल पुराने राम मंदिर को केस को उलझाते रहे, लटकाते रहे, भटकाते रहे। रोड़ा अटकात रहे। दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। राम मंदिर जाकर भूमि पूजन किया। वहां जाकर प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर का लोकार्पण हुआ। वहां करोड़ों हिंदू जाकर भगवान राम की पूजा कर रहे हैं। दर्शन कर रहे हैं। याचना कर रहे हैं। भव्य राम मंदिर वहां बन गया है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बायकॉट किया। अब पवित्र करने की बात कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के एक नेता ने कहा कि सरकार में आने के बाद राम मंदिर को पवित्र करेंगे। सनातन रूप से जहां भगवान श्री राम रहते हैं, वह स्थल पवित्र ही होता है। उसे पवित्र कैसे करेंगे इनकी मति खराब हो गयी है।

    इंडी गठबंधन के लोगों ने छह दशक से अधिक देश पर राज किया। कश्मीर से धारा 370 को कभी भी हटाने की बात नहीं की। इसकी वजह से देश के कानून वहां लागू नहीं होते थे। देशवासियों को डराते थे कि धारा 370 नहीं हटनी चाहिए, नहीं तो वहां खून खराबा हो जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को उठा कर फेंक दिया गया। अब पूरी तरीके से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया। अब वहां देश के सारे नियम कानून लागू होते हैं। आरक्षण का कानून भी वहां लागू हुआ। भारतीय जनता पार्टी की संकल्पना है कि पीओके भी भारत का ही अभिन्न अंग है। उसको भी हमें लेना है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार आने के बाद यूसीसी को लागू करेंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन की ओर भी बढ़ेंगे। सीएए को पूरे देश में लागू करेंगे। गरीबों के लिए 3 करोड़ और मकान बनेगा। पीएम सौर घर योजना के माध्यम से आने वाले दिनों में गरीबों के घरों में बिजली मुफ्त होगी। ऊपर सोलर सिस्टम लगेगा। उनकी बचत होगी। बिजली एक्स्ट्रा होने पर उसको बेच सकेंगे। उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। यह प्रधानमंत्री का संकल्प है। इससे गरीबों को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। सेल्फ हेल्प ग्रुप में काफी महिलाएं काम करती हैं। 10 करोड़ सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को अलग-अलग काम करने का अवसर प्रदान कर उनकी आमदनी में बढ़ोतरी करने का संकल्प है। भारत आज निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यूपीए के समय 11वें स्थान पर देश की अर्थव्यवस्था थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी है। अब तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहे हैं। झारखंड की सभी 14 सीट एनडीए गठबंधन जीतने जा रही है

    उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाये। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। 38 करोड़ रुपये एक छोटा सा नमूना है। सैकड़ों करोड़ों रुपये यहां नंबर दो के कमीशन के झारखंड में रखे हुए हैं। उनको भी पकड़ने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिप्टो करेंसी मार्केट में तेजी का रुख, बिटकॉइन 66 हजार डॉलर के पार पहुंचा
    Next Article पुलिस प्रेक्षक ने एसएसपी के साथ की बैठक
    admin

      Related Posts

      जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

      May 6, 2026

      धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

      May 6, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला : नीरज मित्तल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version