Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
    देश

    कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

    shivam kumarBy shivam kumarJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। हाल ही में कर्नाटक से उच्च सदन के लिए पुनर्निर्वाचित हुए खरगे को संसद भवन स्थित सभापति कक्ष में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई।

    शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    उल्लेखनीय है कि 83 वर्षीय खरगे लगातार दूसरी बार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में पांच दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले खरगे का राजनीतिक सफर कर्नाटक की राजनीति से शुरू हुआ था। उन्होंने वर्ष 1972 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वह लगातार नौ बार विधायक चुने गए और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। वर्ष 1999 से 2004 तक उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई।

    राष्ट्रीय राजनीति में खरगे ने वर्ष 2009 और 2014 में कर्नाटक के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने रेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2014 से 2019 तक वह लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता रहे। वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे खरगे अक्टूबर 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वह कांग्रेस के 98वें अध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक नेतृत्व के साथ-साथ संसद के उच्च सदन में विपक्ष की आवाज के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      जंतर-मंतर प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का बयान: पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को नकारा

      August 14, 2026

      कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए : योगी आदित्यनाथ

      August 14, 2026

      फडणवीस के पोस्टरों पर अभिजीत दीपके का हमला, बोले- बैनर पर खर्च की जगह स्कूलों पर लगाएं पैसा

      August 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, झारखंड के दो वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी
      • जंतर-मंतर प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का बयान: पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को नकारा
      • कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए : योगी आदित्यनाथ
      • खनिज विधेयक को लेकर 20 अगस्त को JMM की अहम बैठक, तय होगी आगे की रणनीति
      • छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचे अलख पांडेय, आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version