रांची। सीपीआइ के राज्य कार्यालय के सभागार में रविवार को कार्ल मार्क्स की 206वीं जयंती मनायी गयी। राज्य कार्यकारणी सह रांची जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कार्ल मार्क्स की लिखी और कही बातें सत्य साबित हो रही हैं। पूंजीवादी व्यवस्था आम जनों का खून चूस रही है।
वर्तमान की सरकार 80 फीसदी आबादी की बात न कर चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। आवश्यक खाद्य और जरूरतमंद चीजें जो प्रतिदिन के इस्तेमाल में आती हैं, जो कभी भी टैक्स के दायरे में नहीं आती थीं, सरकार ने उन सभी चीजों पर टैक्स लगा दिया है। यह पूरी तरह से कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाया जा रहा है।