Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाकिस्तानी नेता फवाद हुसैन को केजरीवाल का करारा जवाब, कहा- हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दें
    देश

    पाकिस्तानी नेता फवाद हुसैन को केजरीवाल का करारा जवाब, कहा- हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दें

    adminBy adminMay 25, 2024Updated:May 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद हुसैन को आज करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत में हो रहा चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

    फवाद हुसैन लगातार भारतीय चुनाव में भाजपा विरोधी पक्ष को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं। फवाद राहुल गांधी की भी प्रशंसा कर चुके हैं और आज उन्होंने अरविंद केजरीवाल की भी प्रशंसा की।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मतदान के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर फवाद हुसैन ने री ट्वीट करते हुए कहा कि भारत में चरमपंथ और नफरत फैलाने वालों को शांति और सौहार्द हरा पाए, इसकी वह कामना करते हैं।

    इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं और हमारे देशवासी अपने मसलों को संभालने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। आपके समर्थन की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपना देश संभालिए, चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

    इसके बाद चौधरी फवाद हुसैन का भी पोस्ट आया। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हो रहे चुनाव वहां के लोगों का मसला है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत में चरमपंथ चिंता का विषय है। पाकिस्तान में स्थित आदर्श से बहुत दूर है लेकिन व्यक्तियों को बेहतर समाज के लिए प्रयास करना चाहिए।

    हालांकि, फवाद की पोस्ट पर भाजपा नेता किरण रिजिजू ने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, अरविंद केजरीवाल को भी पाकिस्तान में भारी समर्थन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री ध्वस्त, चार गिरफ्तार
    Next Article चक्रवाती तूफान का असर कल से दिखेगा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version