5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस IPL-2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया। कोलकाता ने वानखेड़े मैदान पर मुंबई को 12 साल बाद हराया। नाइट राइडर्स को इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ आखिरी जीत 2012 में मिली थी।
शुक्रवार को मुंबई ने होमग्राउंड में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 52 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।