Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची संसदीय क्षेत्र में कुर्मी वोटर बड़ा फैक्टर, भाजपा के लिए सुदेश महतो की भूमिका अहम
    झारखंड

    रांची संसदीय क्षेत्र में कुर्मी वोटर बड़ा फैक्टर, भाजपा के लिए सुदेश महतो की भूमिका अहम

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची संसदीय क्षेत्र में कुर्मी वोटर बड़ा फैक्टर माना जाता रहा है। इसलिए भाजपा के टिकट से पांच बार रामटहल चौधरी को टिकट मिलता रहा। इन्होंने कई बार रांची सीट से जीत भी हासिल की थी। अब रामटहल चौधरी भाजपा में नहीं हैं। ऐसे में भाजपा के साथी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अंदर से भाजपा का साथ दे रहे हैं ताकि कुर्मी वोटर इधर-उधर न हो सके और भाजपा को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। आंकड़ों के अनुसार रांची लोकसभा क्षेत्र में साढ़े तीन लाख आबादी सिर्फ कुर्मी वोटरों की है जबकि यहां मिशनरी और मुस्लिम वोट भी खासा मायने रखते हैं।

    उधर, लोकसभा चुनाव-2024 में रामटहल चौधरी ने टिकट के लिए कांग्रेस का दामन थामा तो वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उन्हें पाकर खुशी जताई थी लेकिन पलक झपकते राजनीति के माहिर खिलाड़ी सुबोधकांत सहाय ने चुनाव को दिलचस्प मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। सहाय ने बेटी यशस्विनी सहाय को कांग्रेस से टिकट दिलाकर रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनवा दिया।

    इस बीच भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ चुनावी मैदान में हैं। रांची सीट भाजपा बनाम आईएनडीआईए के बीच दिलचस्प मोड़ पर है लेकिन कुर्मी वोटरों के समर्थन में बड़े चेहरे का अभाव है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हो न हो अंदर से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ही रांची सीट की कमान संभाल रहे हैं। कुर्मी वोटरों का लाभ भाजपा को मिले इसके लिए सुदेश महतो चुनावी मैदान में अंदर से गठबंधन के साथी भाजपा का साथ दे रहे हैं।

    हालांकि, रांची सीट से महागठबंधन के कई नामचीन चेहरे एक साथ चुनावी ताकत झोकेंगे। एक तरफ जहां भाजपा के संजय सेठ रांची लोक सभा सीट से खड़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुकाबला करने के लिये फिल्ड में यशस्विनी सहाय सहित अन्य नामचीन चेहरे मौजूद हैं। रांची से कांग्रेस के भैया माने जाने वाले सुबोधकांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय और भाजपा के सांसद उम्मीदवार संजय सेठ के बीच जोरदार मुकाबला होगा।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो सहित अन्य बड़े नेता एनडीए को जीत के लिए एकजुट हैं जबकि झामुमो की कल्पना सोरेन, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित आईएनडीआईए यशस्विनी सहाय को विजयी बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वैसे भाजपा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में प्रचार करते तो शायद कुर्मी वोटर काटते लेकिन रामटहल चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि टिकट के लिए ही वे कांग्रेस आए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली आबकारी घोटालाः कोर्ट ने आरोपित वकील विनोद चौहान को तीन दिनों की इडी हिरासत में भेजा
    Next Article महिला उत्थान, एचइसी और राजधानी का विकास सबसे बड़ा मुद्दा: यशस्विनी सहाय
    admin

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version