Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली के अस्पताल में आग से बच्चों की मौत पर उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश
    देश

    दिल्ली के अस्पताल में आग से बच्चों की मौत पर उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

    adminBy adminMay 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बच्चों के अस्पताल में लगी आग की घटना की जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस आयुक्त को सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। उन्होंने पीड़ितों को मदद पहुंचाने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

    उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव से दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की दुखद घटना की जांच करने को कहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा।

    इसी बीच आग की घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार उनके कॉल और मेसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) के साथ संवाद नहीं होने के कारण वे एक नोट मुख्य सचिव नरेश कुमार को भेज रहे हैं ताकि इस मामले में त्वरित जांच शुरू की जा सके।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस घटना की शीघ्र जांच होनी चाहिए। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या निजी व्यक्तियों की पहचान होनी चाहिए। बचाए गए बच्चों का बढ़िया निजी अस्पतालों (फरिश्ते योजना के तहत) में मुफ्त इलाज सुनिश्चित हो। मृतकों और घायलों के परिवारों को मुआवजा शीघ्र दिया जाए। इस सेंटर को चला रहे लोगों की तेजी से गिरफ्तारी हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकान्स में पुरस्कार जीतने पर पायल कपाड़िया प्रधानमंत्री ने दी बधाई
    Next Article इतिहास के पन्नों में 27 मईः रूस में मनेगा सेंट पीटर्सबर्ग का स्थापना दिवस
    admin

      Related Posts

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025

      भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश

      May 16, 2025

      व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version