Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोस चुनाव : जब कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत हुई जब्त
    राज्य

    लोस चुनाव : जब कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत हुई जब्त

    adminBy adminMay 12, 2024Updated:May 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसे 08कानपुर शहर देश-दुनिया में औद्योगिक नगरी के तौर पर अपनी पहचान रखता है। कानपुर लोकसभा सीट किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। इस सीट पर हुए 17 संसदीय चुनाव में कांग्रेस ने रिकार्ड छह बार जीत दर्ज की है। कानपुर की संसदीय राजनीति में खास प्रभाव रखने वाली कांग्रेस की इस सीट पर दो बार जमानत जब्त हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि, 2024 के आम चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन है, और कानपुर सीट कांग्रेस के खाते में है।

    1996 में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त

    11वीं लोकसभा के 1996 में हुए चुनाव में कानपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जयवीर सिंह द्रोण ने जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर सीपीएम की प्रत्याशी सुभाषनी अली रहीं। द्रोण को 297,550 (52.19 प्रतिशत) वोट मिले। वहीं सीपीएम प्रत्याशी के खाते में 146,460 (25.69 प्रतिशत) वोट आए। भाजपा प्रत्याशी ने एक लाख, 52 हजार 90 वोटों से ये चुनाव जीता। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के शरीफुदीन अहमद तीसरे स्थान पर रहे। बसपा उम्मीदवार को कुल 51333 (9.00 प्रतिशत) वोट मिले।

    हैरानी की बात यह रही कि किसी जमाने में कानपुर सीट पर वर्चस्व रखने वाली कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी चौथे स्थान पर लुढ़क गया। सपा और बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों का प्रदर्शन उससे ज्यादा बेहतर रहा। कांग्रेस प्रत्याशी बहादुर नारायण मिश्र को 47403 (8.31प्रतिशत) फीसदी वोट आए। कानपुर सीट के संसदीय इतिहास में यह पहला चुनाव था, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई थी। इस चुनाव में कानपुर कुल 5 लाख 70 हजार 127 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

    1998 में की दोबारा जब्त हुई थी जमानत

    12वीं लोकसभा के 1998 के आम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल अपनी जमानत गंवा बैठे थे। इस चुनाव में भाजपा के जगतवीर सिंह द्रोण ने जायसवाल को शिकस्त दी थी। जगतवीर सिंह को 335,996 (49.69 प्रतिशत) वोट आए। दूसरे स्थान पर रहे सपा के सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल को 199,987 (29.40 प्रतिशत) वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 1 लाख 36 हजार 9 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। उनके खाते में 90274 (13.27 प्रतिशत) वोट आए। कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में विफल रहा। चौथे स्थान पर बसपा प्रत्याशी पवन गुप्ता को 49474 (7.27 प्रतिशत) वोट मिले। इस चुनाव में कानपुर सीट पर कुल 6 लाख 80 हजार 263 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था। ये दूसरा चुनाव था जब किसी कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई। बता दें, इस चुनाव के बाद कांग्रेस की कानपुर सीट पर जमानत जब्त नहीं हुई। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल ने 1999, 2004 और 2009 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव : सीतापुर संसदीय सीट में 62 सालों में सिर्फ तीन ने छुआ 50 फीसदी का आंकड़ा
    Next Article पटना में पहली बार मोदी का रोड शो आज, दो किमी लंबे रोड शो की सभी तैयारियां पूरी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है

      May 14, 2026

      प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला

      May 13, 2026

      राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक

      May 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की
      • मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है
      • आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत
      • घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version