Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोस चुनाव : अपना दल (एस) को हैट्रिक की तलाश, सपा-बासपा पर खाता खोलने का दबाव
    राज्य

    लोस चुनाव : अपना दल (एस) को हैट्रिक की तलाश, सपा-बासपा पर खाता खोलने का दबाव

    adminBy adminMay 14, 2024Updated:May 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मीरजापुर। मीरजापुर संसदीय सीट से एनडीए गठबंधन के अपनादल (एस) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल 2014 व 2019 में सांसद चुनीं गईं। अब लगातार तीसरी बार अनुप्रिया की दावेदारी से देशभर के लोगों की नजरें इस सीट पर हैं। अपना दल (एस) जहां हैट्रिक लगाने की जुगत में है, वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन में समाजवादी पार्टी के सामने अपना खाता खोलने की चुनौती है।

    सपा ने भाजपा के भदोहीं सांसद रमेश बिंद और बसपा ने मनीष त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है, दोनों को पार्टी के परंपरागत वोटों संग अपनी जाति-बिरादरी के वोटों पर भरोसा है। वहीं अपनादल कमेरावादी ने भी दौलत सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। उधर, अनुप्रिया पटेल को अपने काम व सरकार की विकास योजनाओं पर भरोसा है। मीरजापुर सीट पर अपना दल की अनुप्रिया पटेल दो बार जीत दर्ज कर चुकी हैं। यह तीसरा मौका है जब वो तीसरी जीत के मुहाने पर खड़ी हैं। 2014 की मोदी लहर में अपनादल (एस) ने पहली बार जीत दर्ज की थी। इन्होंने बसपा की समुद्रा बिंद को हराया था। 2019 में वे सपा के राम चरित्र विंद को हराकर जीत हासिल की थी। सपा-बसपा को जाति-बिरादरी के वोटों पर भरोसा है तो अनुप्रिया को अपने काम से जीत मिलने की उम्मीद है।

    तीन बार के विधायक और सांसद हैं रमेश बिंद

    इंडी गठबंधन ने मीरजापुर लोकसभा सीट से भदोहीं से भाजपा के सांसद रमेश बिंद पर दांव लगाया है। सिटी ब्लाक के ईटवां गांव के निवासी डा.रमेश बिंद ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत जिला पंचायत सदस्य के रूप में 2002 में शुरू की थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वर्ष-2002, 2007 से लेकर 2012-17 तक लगातार तीन बार जनपद के मझवा विधान सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे। राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी रमेश ने वर्ष 2019 में भाजपा का दामन थामा और पड़ोसी जनपद भदोही लोकसभा सीट से मैदान में उतरे और जीत हासिल कर सांसद बने।

    भाजपा से टिकट कटने के बाद मीरजापुर लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन (सपा) से टिकट हासिल करने में लगे रहे। राजनीति की बिसात पर ऐसा चौसर बिछाया कि सपा से टिकट हासिल करने में सफल रहे।

    बसपा ने जताया स्थानीय पर भरोसा

    मीरजापुर संसदीय सीट से हलिया ब्लाक के ड्रमंडगंज के दर्जुनपुर गांव निवासी मनीष त्रिपाठी को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। मनीष ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। वे किसान व समाजसेवी हैं। बसपा से वर्ष 2005 से जुड़े हुए हैं। जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, ब्राह्मण भाईचारा मंडल संयोजक आदि पदों पर रहे। बहुत समय बाद किसी बडी पार्टी ने स्थानीय को उम्मीदवार बनाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजन अधिकार के लिए लड़ने वाले पंकज यादव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे वाराणसी पहुंचे
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version