Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश और क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
    झारखंड

    झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश और क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि प्रवक्ताओं के चयन के लिए ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम पूरे देश में चलाया जा रहा है और झारखंड में इसकी शुरुआत आज से हो गई है। यह प्रक्रिया पूरा दिसंबर तक चलेगी। इस अवसर पर टैलेंट हंट से जुड़ा पोस्टर भी जारी किया गया।

    झारखंड को 7 जोन में बांटा गया
    कांग्रेस ने नए प्रवक्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए पूरे झारखंड को 7 जोन में विभाजित किया है। पहला जोन में पलामू, दूसरा में कोल्हान, तीसरा में देवघर, चौथा जोन में दुमका और जामताड़ा, पांचवां में साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़, छठा में रामगढ़, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, जबकि आठवें जोन में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और दक्षिणी छोटानागपुर समेत अन्य जिले शामिल हैं।

    कौन कर पाएगा आवेदन?
    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि इस पूरी चयन प्रक्रिया में कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा, वैचारिक प्रतिबद्धता, राजनीतिक जागरूकता, तेज और स्पष्ट प्रतिक्रिया क्षमता, शुद्ध भाषा और बेहतर संचार कौशल, इतिहास का अच्छा ज्ञान, मीडिया में सहज उपस्थिति, तथ्यों के साथ जनता तक बात रखने की क्षमता रखने वालों का चुनाव क्षेत्रीय एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। संगठन सृजन के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत इस सांगठनिक प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।

    प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी
    कार्यक्रम के पूर्वी क्षेत्र (ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल) के प्रभारी और एआईसीसी प्रवक्ता अतुल लोधे पाटिल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं की खोज करना है जो संविधान, प्रस्तावना, संस्कृति और राजनीति की समझ रखते हों। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रतिभाशाली लोगों को जोड़ने के लिए यह एक स्वतंत्र मंच है,जहां प्रवेश के लिए किसी नेता की सिफारिश जरूरी नहीं है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एनजीओ, सिविल सोसाइटी और मीडिया जगत के लोग भी इससे जुड़े रहेंगे।

    संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, कमल ठाकुर और गजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध बालू लदा तीन हाईवा जब्त
    Next Article लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक नहीं मिला सुराग

      January 3, 2026

      पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

      January 3, 2026

      जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती: आदर्श गांव ‘टकरा’ में आज भी अधूरा है विकास का सपना

      January 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सारण पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: एक महीने में 1375 अपराधी गिरफ्तार, 152 शराब भट्ठियां ध्वस्त
      • रांची में लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक नहीं मिला सुराग
      • पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप
      • जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती: आदर्श गांव ‘टकरा’ में आज भी अधूरा है विकास का सपना
      • बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version