Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»महिंद्रा एंड महिंद्रा का चौथी तिमाही में मुनाफा चार फीसदी बढ़ा
    बिजनेस

    महिंद्रा एंड महिंद्रा का चौथी तिमाही में मुनाफा चार फीसदी बढ़ा

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा चार फीसदी उछलकर 2,754 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 2,637 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने 21.10 रुपये के लाभांश को मंजूरी दी है।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में उसका राजस्व नौ फीसदी बढ़कर 35,452 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 32,456 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 25 फीसदी बढ़कर 11,269 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुताबिक राजस्व 15 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,39,078 करोड़ रुपये रहा।

    एमएंडएम के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने कहा कि कंपनी के लिए यह एक उत्कृष्ट साल रहा है। शाह ने बताया कि अधिकतर कारोबार क्षेत्रों ने उच्चस्तर का प्रदर्शन किया है। मोटर वाहन में उच्च वृद्धि जारी रही और कृषि क्षेत्र में भी प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि महिंद्रा समूह की कंपनी एमएंडएम के निदेशक मंडल ने पांच रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 21.10 रुपये के लाभांश को अपनी मंजूरी दे दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण
    Next Article गेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 261 फीसदी बढ़कर 2,176.97 करोड़ रुपये
    admin

      Related Posts

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version