Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मैनपुरी : राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान करने वाले सपा समर्थकों पर एफआईआर
    राज्य

    मैनपुरी : राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान करने वाले सपा समर्थकों पर एफआईआर

    adminBy adminMay 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ मैनपुरी में अराजक सपा कार्यकर्ताओं ने की थी छेड़छाड़

    -सपाइयों ने उनके भाले में सपा का झण्डा लहराकर दी मोदी-योगी को गालियां

    मैनपुरी। मैनपुरी में राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अराजकता और उपद्रव करने के साथ ही प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाले सपा समर्थकों पर मैनपुरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार सुबह महाराणा प्रताप चौक पर धरना दिया और अराजक सपाइयों के साथ ही सपा के लोकसभा प्रभारी और विधान सभा प्रभारी की गिरफ्तारी की मांग की।

    सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के साथ की छेड़छाड़

    दरअसल, शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में अपनी पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में रोड शो किया था। रोड शो के दौरान ही सपा के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर अभद्र नारे लगाए। रोड शो के बाद ये सपा कार्यकर्ता स्वदेश और स्वधर्म के लिए लड़ने वाले राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी चढ़ गए और वहां उन्होंने प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की।

    महाराणा प्रताप के भाले में पकड़ाया सपा का झंडा

    आरोप है कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के हाथ में मौजूद भाले को टेढ़ा कर दिया गया, जबकि उनके हाथ में सपा का झंडा भी पकड़ा दिया गया। यही नहीं, सपाइयों ने यहां सीएम और पीएम को गालियां भी दीं। राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा के इस अनादर और अपमान पर मैनपुरी समेत पूरे प्रदेश के लोगों में आक्रोश है।

    मुख्यमंत्री बोले, सपा-कांग्रेस से राष्ट्रनायकों के सम्मान की उम्मीद नहीं

    वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा कि सपा और कांग्रेस से राष्ट्रनायकों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती। ये दोनों पार्टियां सिर्फ आतंकियों और माफिया का महिमामंडन ही कर सकती हैं।

    माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले कर रहे राष्ट्र नायक का अपमान

    शनिवार को हुई इस घटना के बाद रविवार को सैकड़ों लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर धरना दिया और नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि लोकसभा प्रभारी और विधानसभा प्रभारी समेत सपा के उन सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए, जिन्होंने देश के नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनादर किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 90 से 100 सपाइयों के खिलाफ धारा 147, 188, 295-ए, 504 और 171 एच में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में अपने रोड शो की समाप्ति पर इसी स्थान पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत के गौरव का मान बढ़ाया था, वहीं दूसरी ओर माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ने वाले अखिलेश और उनके गुंडे राष्ट्रनायक का अपमान कर रहे हैं।

    सपाइयों पर प्रतिमा के पास पेशाब करने का आरोप

    रोड शो के दौरान अखिलेश की मौजूदगी में ही सपाई गुंडों ने प्रतिमा के पास अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और बाद में उन्होंने प्रतिमा पर चढ़कर गुंडई की और हिंदुओं के सूर्य का अपमान किया। इन गुंडों ने प्रतिमा के भाले को टेढ़ा कर दिया और सपा का झंडा फहरा दिया। यही नहीं, सपा के समर्थकों पर प्रतिमा के पास पेशाब करने का भी आरोप है। स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि माफिया और गुंडों का सम्मान करने वाली सपा के द्वारा राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    सोशल मीडिया पर भी दिख रहा सपा के खिलाफ आक्रोश

    मैनपुरी ही नहीं, इस घटना का आक्रोश पूरे प्रदेश और सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना के लिए अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग कर रहे हैं। वहीं, सीएम योगी की महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते और सैफई ब्रांड सपाई गुंडों द्वारा प्रतिमा के अपमान का वीडियो भी खूब साझा किया जा रहा है।

    सपा और भाजपा में फर्क साफ

    एक यूजर ने लिखा कि सैफई ब्रांड समाजवादी पार्टी के लफंगे सपाइयों ने हिंदु सूर्य, राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर चढ़कर उनका अपमान किया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में रोड शो की समाप्ति के बाद राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की थी। फर्क साफ है।

    सपाइयों ने उनके भाले में सपा का झण्डा लहराकर दी मोदी-योगी को गालियां

    इसी तरह, डॉ रिचा सिंह ने लिखा, मैनपुरी में अखिलेश के रोड शो के बाद महाराणा प्रताप जी की मूर्ति से छेड़छाड़ की गई, उनकी तलवार तोड़ने का प्रयास, उनके भाले पर सपा का झंडा लहराकर योगी-मोदी को गालियां दी गईं। आ रहे हैं अखिलेश नारा नहीं, धमकी बन गया है। अरुण राणा ने लिखा, मैनपुरी में सपा समर्थकों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का निरादर करना अत्यंत निंदनीय है। सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछला दशक ट्रेलर था, अब नई ऊंचाइयों पर जाएगा भारतः प्रधानमंत्री
    Next Article नेपाल : गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच घमासान से सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार का भविष्य संकट में
    admin

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version