Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»मनु और विजयवीर ने चौथा और अंतिम 25 मीटर ओलंपिक चयन ट्रायल जीता
    स्पोर्ट्स

    मनु और विजयवीर ने चौथा और अंतिम 25 मीटर ओलंपिक चयन ट्रायल जीता

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/भोपाल। टोक्यो ओलंपियन मनु भाकर और पेरिस कोटा धारक विजयवीर सिद्धू ने यहां आज एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी (एमपीएसएसए) की रेंज में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथा और अंतिम ओलंपिक चयन ट्रायल (ओएसटी) जीता।

    मनु ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल ओएसटी टी4 फाइनल में 42 के स्कोर के साथ विश्व-रिकॉर्ड की बराबरी की, जबकि विजयवीर ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल (आरएफपी) ओएसटी टी4 के निर्णायक में 34 का स्कोर बनाया और विजयी हुए।

    मनु ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल ट्रायल में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने दो में जीत हासिल की और अन्य दो में दूसरे स्थान पर रहीं। चयनित पांच में से वह एकमात्र निशानेबाज थीं, जो क्वालिफिकेशन राउंड में एक बार भी 580 से नीचे नहीं गईं।

    अभिदन्या पाटिल (35) दूसरे स्थान पर रहीं जबकि सिमरनप्रीत कौर बराड़ (30) ने अंतिम उपलब्ध पोडियम प्वाइंट हासिल किया। ईशा सिंह और रिदम सांगवान क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।

    पुरुषों के आरएफपी फाइनल में, विजयवीर ने दूसरी पांच-शॉट श्रृंखला के बाद बढ़त ली और आठवीं और अंतिम श्रृंखला तक कायम रहकर ट्रायल में अपनी पहली स्पष्ट जीत दर्ज की। अनीश 30 के साथ दूसरे जबकि आदर्श सिंह 25 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंकुर गोयल (20) और भावेश शेखवत (18) ने मामूली स्थान हासिल किया।

    हालाँकि, अनीश इस स्पर्धा में पाँचों में से सबसे सफल रहे, उन्होंने कुछ ट्रायल जीते और अन्य दो में दूसरे स्थान पर रहे। भावेश शेखावत ने दूसरा ट्रायल जीता था। दूसरी ओर विजयवीर इससे पहले के तीन ट्रायल में दो बार दूसरे स्थान पर आए थे।

    बुधवार को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी पुरुषों और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड खेले जाएंगे, जिसमें स्थानीय उम्मीदें ऐश्वर्या तोमर और आशी चौकसे भाग लेने के लिए तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला क्रिकेट : बीसीसीआई ने की दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा
    Next Article एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए बेल्जियम रवाना हुई भारतीय पुरुष हॉकी टीम
    admin

      Related Posts

      वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 203 रनों से दी करारी शिकस्त, खत्म किया 34 साल का इंतजार

      August 13, 2025

      एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह ने हंगरी में 3000 मीटर में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार

      August 13, 2025

      डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version