Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए बेल्जियम रवाना हुई भारतीय पुरुष हॉकी टीम
    स्पोर्ट्स

    एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए बेल्जियम रवाना हुई भारतीय पुरुष हॉकी टीम

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 के यूरोप चरण के लिए मंगलवार सुबह एंटवर्प, बेल्जियम के लिए रवाना हो गई। भारत, वर्तमान में टेबल टॉपर्स नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम, 22 मई से 26 मई के बीच एंटवर्प में मेजबान बेल्जियम और अर्जेंटीना से भिड़ेगी, इसके बाद 1 जून से 9 जून तक लंदन में जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच होंगे।

    कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम की रवानगी से पहले हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “टीम एक और चुनौतीपूर्ण मुकाबले के लिए फिर से पटरी पर लौटने के लिए काफी उत्साहित है, जहां हम एफआईएच हॉकी प्रो लीग में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से भिड़ेंगे।”

    उन्होंने कहा, “हम पिछले कुछ हफ्तों में साई, बेंगलुरु में एक बहुत ही गहन प्रशिक्षण शिविर में समय बिताया है, जहां हमने अपनी कंडीशनिंग पर ध्यान केंद्रित किया और नियमित रूप से इंट्रा-स्क्वाड मैच खेले। टीम अच्छी तरह से आकार ले रही है। हमारे लिए ओलंपिक से पहले अपने निष्पादन की खामियों को दूर करने के लिए प्रो लीग एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।”

    हरमनप्रीत ने इस बात पर जोर दिया कि एंटवर्प और लंदन में होने वाले मैच न केवल उनके अपने खेल के बारे में जानकारी देंगे बल्कि ये मैच उन्हें विरोधियों के खेल के बारे में भी जानकारी देंगे, जिसके खिलाफ वे प्रतिस्पर्धा करेंगे।

    हरमनप्रीत ने कहा, “ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ हमारे पूल में बेल्जियम और अर्जेंटीना हैं। हम एंटवर्प में बेल्जियम और अर्जेंटीना दोनों से खेलेंगे। ओलंपिक के लिए अंतिम टीम के चयन से पहले हम सर्वश्रेष्ठ संयोजन भी आजमा रहे हैं। इसलिए, प्रो लीग पेरिस के लिए हमारी तैयारियों के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए 16 सदस्यीय ओलंपिक टीम में जगह बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है।”

    भारत अपने यूरोपीय चरण की शुरुआत 22 मई को अर्जेंटीना के खिलाफ करेगा, इसके बाद 23 और 25 मई को बेल्जियम के खिलाफ लगातार मैच होंगे। वे 26 मई को फिर से अर्जेंटीना से भिड़ेंगे। इसके बाद वे 1 और 8 जून को जर्मनी से खेलेंगे और 2 और 9 जून को मेजबान ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनु और विजयवीर ने चौथा और अंतिम 25 मीटर ओलंपिक चयन ट्रायल जीता
    Next Article झामुमो-कांग्रेस-लेफ्ट भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मॉडल: मोदी
    admin

      Related Posts

      दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

      July 4, 2025

      महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया

      July 4, 2025

      किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version