रांची। रांची में बीएसएनल मुख्यालय में भीषण आग लग गयी है। आग लगने के कारणों का अभी तक तक पता नहीं चल पाया है। कर्मचारियों की और से इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिये कड़ी मशक्कत कर रही है। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
किन कारणों से आग लगी इसका पता नहीं चल पाया
मिली खबर के मुताबिक आग आज को दोपहर में लगी है। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। रविवार होने के काऱण दफ्तर में बहुत कम लोग मौजूद थे। इसलिये भी आग लगने की घटना की समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।