Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मैक्लुस्कीगंज में नक्सलियों ने कंटेनर को फूंका, मजदूर जिंदा जला, एक करोड़ का नुकसान
    Top Story

    मैक्लुस्कीगंज में नक्सलियों ने कंटेनर को फूंका, मजदूर जिंदा जला, एक करोड़ का नुकसान

    adminBy adminMay 29, 2024Updated:May 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जिले के मैक्लुस्कीगंज के दुल्ली करम कोचा स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के काम में लगे एक कंटेनर को नक्सलियों ने फूंक दिया, जिसमें एक मजदूर जिंदा जल गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मैक्लुस्कीगंज पहुंच कर जांच कर रही है।

    ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया कि मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली करम कोचा में एसआईपीएल कंपनी बीएसएनल का ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम कर रही है। मंगलवार की रात करीब 9:43 बजे चार अज्ञात हथियारबंद नक्सलियों ने वहां धावा बोला और कंटेनर में आग लगा दी। इससे पहले फायरिंग करके दहशत फैलाया।

    बताया जा रहा है कि नक्सली बोतल में पेट्रोल भरकर लाये थे। उन्होंने कंटेनर पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। साथ ही कंटेनर के अगले टायर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर विजय सिंह और मैक्लुस्कीगंज के थाना प्रभारी गोविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीसीएल से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। तब तक कंटेनर पूरी तरह से जल गया था। साथ ही उसके अंदर रखा एचडीडी मशीन, डीजी ट्रैकर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

    बताया गया कि ऑपरेटर अखिलेश ठाकुर, मजदूर गुड्डू भुईयां, धर्मेंद्र भुईयां, गोलु भुईयां, सुखल भुईयां और रवि भुईयां (सभी छल्लीदोहर के रहने वाले) और बांकेबाजार निवासी गुड्डू भुईयां साइट पर काम कर रहे थे। इस बीच नक्सली आ धमके। सभी मजदूर नक्सलियों को देखकर वे वहां से भाग गए। ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि घटना के बाद बुधवार सुबह जब घटनास्थल पर पहुंचे तो सबसे पहले मजदूरों को ढूंढा गया। सभी पांच मजदूर सुरक्षित मिले लेकिन एक मजदूर लापता था। खोजबीन के दौरान मजदूर संजय भुईयां (25) का जला हुआ शव कंटेनर के अंदर मिला। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    माओवादियों ने पहले छोड़ा था धमकी भरा पर्चा

    संवेदक के कर्मचारी ने बताया कि 19 अप्रैल को चामा के निकट काम के दौरान नक्सलियों ने संवेदक के नाम एक पर्चा छोड़ा था। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी कोयल संख जोनल कमेटी के लेटर पैड पर काम बंद करने और संगठन से बात करने की हिदायत दी गई थी। रवींद्र जी के नाम से जारी पर्चा में धमकी दी गई थी कि यदि काम बंद नहीं हुआ तो जान-माल की हानि हो सकती है। साथ ही यह भी कहा था कि पुलिस को इसकी सूचना दी तो अंजाम बुरा होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोड्डा में व्यवसायी के ठिकानों पर IT की रेड, करीब तीन घंटे चली छापेमारी
    Next Article दुमका में लोगों की भावनाओं को छू गये मोदी
    admin

    Related Posts

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version