Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    दुनिया

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंबी बीमारी से जूझने के बाद ढाका में अस्पताल में निधन, बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा झटका
    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। बीएनपी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे फज्र की नमाज के तुरंत बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका इलाज 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में चल रहा था और 11 दिसंबर से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस महीने की शुरुआत में उनके एडवांस मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए लंदन भी भेजा गया था। चिकित्सकों के मुताबिक खालिदा जिया कई उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं, जिनमें लिवर का एडवांस्ड सिरोसिस, आर्थराइटिस, डायबिटीज और हृदय एवं फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। 2015 में ढाका में उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। उनकी दृष्टि और विरासत भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक रहेगी।’

    खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 को पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के दिनाजपुर में हुआ था। उन्होंने लंबे समय तक बांग्लादेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और 1991-96 और 2001-2006 तक दो बार प्रधानमंत्री रहीं। उनकी शादी जिया उर रहमान से हुई थी, जो बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के समय एक बड़े नेता थे और 1977 में राष्ट्रपति बने थे। 1981 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

    खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान भी बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और हाल ही में 17 साल के देश निकाले के बाद बांग्लादेश लौटे हैं। अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में वह प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। इन चुनावों से पहले खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा झटका लगा है। फरवरी 2026 में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले यह नुकसान बीएनपी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उनके अंतिम संस्कार और आधिकारिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अभी और जानकारी का इंतजार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश जा रहे ट्रक रोके जाने से सीमावर्ती इलाके में तनाव
    Next Article लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहितः राज्यपाल
    shivam kumar

      Related Posts

      मेक्सिको में ट्रेन हादसा, 13 की यात्रियों की मौत, 98 घायल

      December 29, 2025

      बांग्लादेश में ‘फासीवादी’ तत्व नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, नामांकन पत्र खरीदने की कोशिश की तो गिरफ्तार किए जाएंगे

      December 29, 2025

      ट्रंप और जेलेंस्की यूक्रेन शांति योजना पर लगभग सहमत

      December 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • JSSC-CGL : सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
      • पेसा कानून की मूल भावना के खिलाफ है राज्य सरकार की नियमावली : रघुवर दास
      • भारत ने पकड़ी सुधारों की तेज रफ्तार, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार हुआ देश: प्रधानमंत्री
      • लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहितः राज्यपाल
      • बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version