Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पंडित दीनदयाल को याद करने वाले को नोटिस, दाग लगाने वाले के पक्ष में खड़ी भाजपा : सरयू राय
    झारखंड

    पंडित दीनदयाल को याद करने वाले को नोटिस, दाग लगाने वाले के पक्ष में खड़ी भाजपा : सरयू राय

    adminBy adminMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढ़ुल्लू महतो के खिलाफ लगातार आक्रामक हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि दुखद आश्चर्य कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल का उद्धरण देने पर विधायक राज सिन्हा को प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई का नोटिस दिया है जबकि भाजपा के चाल, चरित्र, चेहरा पर अपराध और जमीन कब्जा का बदनुमा दाग लगाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में खड़ी हो गयी है।

    सरयू राय ने ढ़ुल्लू महतो का प्रचार करने बोकारो पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी गारंटी मांगी है। उन्होंने कहा कि बोकारो की सभा में राजनाथ सिंह गारंटी दें कि भाजपा के धनबाद प्रत्याशी ने लेढ़ीडुमर के राजपूतों, दरिदा-चिटाही के तेलियों, मुसलमानों व अन्य पिछड़ों (सभी स्थानीय रैयत) की, जो 200 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है। ऊंची चहारदीवारी खड़ी करके घेर लिया है, उसे रैयतों को लौटा देंगे। यदि यह गारंटी नहीं देते हैं, तो वोट नहीं मांगे।

    ढ़ुल्लू महतो के पक्ष में प्रचार ना करने पर राज सिन्हा और जयंत सिन्हा को नोटिस

    उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रदेश भाजपा ने सांसद जयंत सिन्हा और धनबाद के विधायक राज सिन्हा को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा गया है कि जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके बावजूद इस लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है।

    राज सिन्हा से पूछा गया कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ढ़ुल्लू महतो के पक्ष में प्रचार क्यों नहीं किया। क्यों चौक-चौराहों पर ऐसे बयान दिये, जो भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जाता है।

    दरअसल, पिछले दिनों राज सिन्हा ने चित्रगुप्त महापरिवार के मतदाता जागरुकता अभियान में जनसंघ के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय का उद्धरण दिया था। उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि पार्टी से प्रत्याशी के चयन में भूल हो जाये लेकिन कार्यकर्ता को उसे सुधार करना चाहिए। साथ ही कहा था कि प्रत्याशी के गुण-दोष को कसौटी पर कसकर मतदान करें। राज सिन्हा ने जिस कार्यक्रम में यह बात कही थी, उसमें धनबाद और बोकारो के कायस्थ समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उनके इस बयान के बाद ही प्रदेश भाजपा ने राज सिन्हा को नोटिस जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह पर टिप्पणी मामले में रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया समन
    Next Article संजय सेठ के समर्थन में चलाया गया जनसंपर्क अभियान
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version