Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड के चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी
    झारखंड

    झारखंड के चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी

    adminBy adminMay 7, 2024Updated:May 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। देश के सातवें और झारखंड के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 7 मई से लेकर 14 मई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। बता दें कि झारखंड में अंतिम चरण में राजमहल, गोड्डा और दुमका में वोटिंग होगी। संताल की इन तीन सीटों में राजमहल और दुमका एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि गोड्डा सामान्य सीट है। वहीं देश में कुल 57 सीटों पर वोटिंग होगी।

    15 मई को होगी स्कूटनी
    गौरतलब है कि 7 मई से 14 मई तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की स्कूटी 15 मई को होगी जबकि नाम वापसी की तिथि 17 मई को होना है। 1 जून को मतदान संपन्न होने के बाद अगामी 4 जून को मतगणना होना है। चौथे चरण में दुमका, राजमहल और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। संताल परगना की तीनों लोकसभा सीटों पर जमकर वोट पड़ते हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में ही तीनों सीटों पर राज्य औसत से अधिक वोट पड़े थे। तीनों सीटों पर लगभग 70 प्रतिशत या इससे अधिक मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने वोट दिया था।

    इनके बीच होगी कांटे की टक्कर
    बता दें कि लोकसभा चुनाव के इस अंतिम चरण में दुमका सबसे चर्चित सीट है, जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, उनके सामने लगातार सात बार विधानसभा चुनाव की जीत का रिकॉर्ड बना चुके झामुमो के नलिन सोरेन हैं। गोड्डा सीट भी जहां इस बार भाजपा के वर्तमान सांसद निशिकांत दूबे चौका लगाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। उनका सामना इंडिया गठबंधन के प्रदीप यादव से है। राजमहल से विजय हासंदा और ताला मरांडी चुनावी मैदान में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो को कोर्ट से मिली राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक
    Next Article रांची में दो लोगों ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version