Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में फिलिस्तीन समर्थकों ने भवनों पर कब्जा किया, पुलिस बुलानी पड़ी
    विदेश

    अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में फिलिस्तीन समर्थकों ने भवनों पर कब्जा किया, पुलिस बुलानी पड़ी

    adminBy adminMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक भवनों में फिलिस्तीन समर्थकों ने कब्जा कर लिया है। हालात को काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी है। पुलिस ने हिंसा से निपटने के लिए सैकड़ों फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में हालात की भयावहता पर विस्तार से चर्चा की है।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी शैक्षणिक परिसरों में बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए पुलिस बुलाई गई है। लगभग सारे अमेरिका में यही हालात है। फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने डेरा डाल दिया है। कई शैक्षणिक भवनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वह यहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। इन परिसरों में पुलिस दाखिल हो चुकी है। लॉस एंजिल्स का कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय हिंसक झड़पों का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 200 प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उस भवन को निशाना बनाया जहां फिलिस्तीनी समर्थक जमे हुए हैं। इस समूह ने भवन को गिराने का प्रयास किया। यहां कई घंटे तक दोनों पक्षों में भीषण टकराव हुआ। दोनों पक्ष भिड़ गिए और एक-दूसरे पर रसायनों का छिड़काव किया।

    इस हालात पर मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क में लगभग 300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कोलंबिया के छात्र भी शामिल हैं। कोलंबिया स्कूल के अध्यक्ष ने पुलिस से स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी होने तक परिसर में रहने का आग्रह किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग दो सप्ताह में अमेरिकी परिसरों में 1,600 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफलस्तीन समर्थन में कोलंबिया विश्वविद्यालय और सिटी कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करने पर 300 लोग गिरफ्तार
    Next Article पोर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप की पूर्व करीबी सलाहकार बनीं गवाह
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version