Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंथोनी टोपनो हत्याकांड की गुत्थी, तीन गिरफ्तार
    Top Story

    पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंथोनी टोपनो हत्याकांड की गुत्थी, तीन गिरफ्तार

    adminBy adminMay 31, 2024Updated:May 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के जराकेल जंगल के एक कुएं से बरामद अंथोनी टोपनो की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्तोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में दी।

    एसडीपीओ ने बताया कि 28 मार्च को शाम लगभग साढ़े चार बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रनिया थाना क्षेत्र के डोयंगर, रगरूड़ी(बगीचा टोली) निवासी अंथोनी टोपनो नामक युवक की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से जरकेल जंगल के एक कुएं में फेंक दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल सें शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 29 मार्च को रनिया थाने में मामला दर्ज किया गया।

    मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने तोरपा के एसडीपीओ ख्रिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम का गठन कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को हत्या के संदिग्ध थॉमस टोपनो को उसके गाव डोयंगर रगरूड़ी(डांड़टोली) से गिरफ्तार कर लिया। थॉमस ने अंथोनी हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि इस घटना में दो और युवक शामिल थे।

    थॉमस की निशानदेही पर पुलिस ने उसी गांव के नेलसन कोनगाड़ी और गबरियलल टोपनो को भी गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, दौली, खून लगे मृतक और अभियुक्त के कपड़े बरामद कर लिये। हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसडीपीओ के अलावा रनिया के थाना प्रभारी विकास कुमार जयसवाल, पुलिस अवर निरीक्षक ओम प्रकाश राय और टिनू कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    पुलिस की गिरफ्त में आये तीनों आरोपतों ने पुलिस को बताया कि उक्त तीनों लोग अंथोनी टोपनो के साथ शराब पी रहे थे। उसी दौरान अंथोनी जेल में बंद अपने उग्रवादी भाई पौलुस टोपनो के नाम पर धमकी देने लगा। इसके पहले भी अंथानी कई बार धमकी दे चुका था। जेल जाने कें पहले पौलुस उर्फ ढुपांग ने भी कई बार थॉमस को धकी दी थी। आरोपितों ने बताया कि शराब पीने के बाद भी अंथानी थॉमस को धमकी देने लगा। इससे आक्रोशित होकर उसने अंथोनी को मौत के घाट उतार दिया और नेलसन और गबरियल के सहयोग से शव को कुएं में फेंक दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन
    Next Article झारखंड में लू से अब तक 15 लोगों की मौत:भीषण गर्मी के बीच आज कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version