Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का माहौल
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का माहौल

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती का रुख बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार भी आज तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    खुदरा महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बन गया। महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डाउ जॉन्स 350 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.17 प्रतिशत उछल कर 5,308.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 231.21 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,742.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,949.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,445.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,239.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 152.94 अंक यानी 0.81 प्रतिशत उछल कर 18,869.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज उत्साह का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 91 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,350.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,315.46 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 303.08 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,376.79 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 344.92 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,730.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    ताइवान वेटेड इंडेक्स फिलहाल 142.07 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,289.28 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.74 प्रतिशत उछल कर 2,750.43 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,378.16 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.10 प्रतिशत उछल कर 7,258.46 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,134.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
    admin

      Related Posts

      चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

      December 26, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

      December 26, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version