Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली: अरुण सिंह
    झारखंड

    प्रधानमंत्री ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली: अरुण सिंह

    adminBy adminMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नरेंद्र मोदी पर 23 वर्षों में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं
    रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि चुनाव में राहुल गांधी और उनके नेता अलग-अलग जगह पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। अनर्गल आरोप भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी पर लगा रहे हैं। जब यूपीए की सरकार थी, तब 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। 23 वर्ष से राज्य और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी इन 23 वर्षों में उन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। ठगबंधन के लोग जब समय मिलता है, संसद सत्र में भी कभी थाइलैंड चले जाते हैं, कभी इंग्लैंड चले जाते हैं, लेकिन 23 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। और तो और त्योहार भी सेना के जवानों के साथ जाकर मानते हैं। यह दोनों में अंतर है। वह गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

    अरुण सिंह ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता चांदी के चम्मच लेकर जन्म लिये हैं, दूसरी तरफ एनडीए का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाय बेचने वाले के घर में जन्म लेकर इस स्थान पर पहुंचे हैंं, वह गरीबों की पीड़ा जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ इंडी गठबंधन ने सदैव राम मंदिर का विरोध किया। कोर्ट में खड़े होकर कहा कि जज साहब इतनी जल्दी क्या है। जजमेंट नहीं दें और 500 साल पुराने राम मंदिर को केस को उलझाते रहे, लटकाते रहे, भटकाते रहे। रोड़ा अटकात रहे। दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। राम मंदिर जाकर भूमि पूजन किया। वहां जाकर प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर का लोकार्पण हुआ। वहां करोड़ों हिंदू जाकर भगवान राम की पूजा कर रहे हैं। दर्शन कर रहे हैं। याचना कर रहे हैं। भव्य राम मंदिर वहां बन गया है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बायकॉट किया। अब पवित्र करने की बात कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के एक नेता ने कहा कि सरकार में आने के बाद राम मंदिर को पवित्र करेंगे। सनातन रूप से जहां भगवान श्री राम रहते हैं, वह स्थल पवित्र ही होता है। उसे पवित्र कैसे करेंगे इनकी मति खराब हो गयी है।
    इंडी गठबंधन के लोगों ने छह दशक से अधिक देश पर राज किया। कश्मीर से धारा 370 को कभी भी हटाने की बात नहीं की। इसकी वजह से देश के कानून वहां लागू नहीं होते थे। देशवासियों को डराते थे कि धारा 370 नहीं हटनी चाहिए, नहीं तो वहां खून खराबा हो जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को उठा कर फेंक दिया गया। अब पूरी तरीके से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया। अब वहां देश के सारे नियम कानून लागू होते हैं। आरक्षण का कानून भी वहां लागू हुआ। भारतीय जनता पार्टी की संकल्पना है कि पीओके भी भारत का ही अभिन्न अंग है। उसको भी हमें लेना है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार आने के बाद यूसीसी को लागू करेंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन की ओर भी बढ़ेंगे। सीएए को पूरे देश में लागू करेंगे। गरीबों के लिए 3 करोड़ और मकान बनेगा। पीएम सौर घर योजना के माध्यम से आने वाले दिनों में गरीबों के घरों में बिजली मुफ्त होगी। ऊपर सोलर सिस्टम लगेगा। उनकी बचत होगी। बिजली एक्स्ट्रा होने पर उसको बेच सकेंगे। उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। यह प्रधानमंत्री का संकल्प है। इससे गरीबों को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। सेल्फ हेल्प ग्रुप में काफी महिलाएं काम करती हैं। 10 करोड़ सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को अलग-अलग काम करने का अवसर प्रदान कर उनकी आमदनी में बढ़ोतरी करने का संकल्प है। भारत आज निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यूपीए के समय 11वें स्थान पर देश की अर्थव्यवस्था थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी है। अब तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहे हैं। झारखंड की सभी 14 सीट एनडीए गठबंधन जीतने जा रही है
    उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाये। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। 38 करोड़ रुपये एक छोटा सा नमूना है। सैकड़ों करोड़ों रुपये यहां नंबर दो के कमीशन के झारखंड में रखे हुए हैं। उनको भी पकड़ने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिहा करा देंगे, ये बोलकर महिला कैदी से जेल कर्मचारी करते रहे दुष्कर्म; प्रेग्नेंट होने पर दी धमकी
    Next Article आबकारी घोटालाः आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगा इडी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version