Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रधानमंत्री मोदी का रविवार को पटना में रोड शो, भाजपा मेगा शो बनाने की कोशिश में
    राज्य

    प्रधानमंत्री मोदी का रविवार को पटना में रोड शो, भाजपा मेगा शो बनाने की कोशिश में

    adminBy adminMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बिहार में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का रोड शो

    पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राजधानी पटना की सड़कों पर भाजपा के समर्थन में रोड शो करेंगे। बिहार में पहली बार यह किसी प्रधानमंत्री का रोड शो होगा। भाजपा इसे मेगा शो बनाने की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के मुताबिक रोड शो डाक बंगला चौराहा (श्रीराम चौक) से शुरू होगा। यह एसपी वर्मा रोड, एग्जीबिशन रोड चौराहा से उमा सिनेमा होते हुए कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड और फिर उद्योग भवन पहुंचेगा। यहां रोड शो समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के पटना आगमन और रोड शो को लेकर कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

    बताया गया है कि रविवार दोपहर बाद नेहरू मार्ग, एग्जीबिशन और फ्रेजर रोड पर वाहन नहीं चलेंगे। राज भवन, कदमकुआं, नाला रोड और अशोक राजपथ पर भी यातायात परिवर्तित रहेगा। शाम 6 बजे से पहले पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट जाने वाले हवाई यात्रियों को टिकट दिखाकर जाने की अनुमित होगी। इसके बाद उन्हें वैकल्पिक मार्ग से एयरपोर्ट जाना पड़ेगा।

    पटना जंक्शन पर सिर्फ जीपीओ गोलंबर के नीचे से वाहनों के जाने की अनुमति होगी। यातायात पुलिस ने परेशानी से बचने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों से करबिगहिया छोर का प्रयोग करने की अपील की है। ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर सिर्फ सरकारी वाहन, एंबुलेंस सहित आपातकालीन वाहन आ-जा सकेंगे। इस दौरान सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।

    राजधानी पटना और बाहर के लोग सगुना मोड़, राजा बाजार की ओर नेहरू पथ होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन नेहरू पथ में डुमरा चौकी से एयरपोर्ट होते हुए बीएमपी तिराहा, टमटम पड़ाव, अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा, गर्दनीबाग से मीठापुर होते हुए जीपीओ फ्लाईओवर से ऊपर से करबिगहिया जा सकेंगे। राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, कुर्जी, बोरिंग रोड से पटना जंक्शन जाने वाले वाहन चालक अटल पथ से आर ब्लॉक होते हुए जीपीओ गोलंबर के नीचे से अथवा बोरिंग रोड चौराहा से लोहिया पथचक्र के नीचे से दारोगा राय पथ से वीरचन्द पटेल पथ से आर ब्लॉक होते हुए जीपीओ गोलम्बर नीचे से पटना जंक्शन पहुंच सकेंगे। पटना सिटी, गायघाट, आलमगंज की ओर से पटना जंक्शन जाने वाले वाहन गायघाट पुल नीचे से एनएमसीएच, अगमकुआं आरओबी के ऊपर से पुराना बाइपास से होते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल से चिरैयाटाड़ पुल होकर करबिगहिया की ओर जा सकते हैं।

    महेंद्रू और एनआईटी की ओर से पटना जंक्शन जाने के लिए मछुआ टोली चौक से दिनकर गोलम्बर, राजेन्द्र नगर आरओबी के ऊपर से पुरानी बाइपास होते हुए करबिगहिया की ओर जा सकेंगे। खेतान मार्केट, हथुआ मार्केट, नाला रोड की ओर से गांधी मैदान होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन बारीपथ से होते हुए दिनकर गोलंबर से राजेन्द्र नगर आरओबी के ऊपर से राजेन्द्र नगर दक्षिणी गोलम्बर से राजेन्द्रनगर पुल के नीचे से पुराने बाइपास के रास्ते करबिगहिया की ओर जा सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की आज झारखंड में सिमरिया के मुरवे फुटबॉल मैदान में जनसभा
    Next Article बोकारो में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, पति घायल
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार

      May 13, 2025

      सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह

      May 13, 2025

      मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version