Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह
    देश

    पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह

    adminBy adminMay 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पाकिस्तान से निकटता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल पाकिस्तान के एजेंडे का आगे बढ़ाने का काम करते हैं। गलती से भी यदि राहुल और अखिलेश सत्ता में आ गए तो ये दोनों शहजादे अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी ताला लगा देंगे।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने बुधवार को हरदोई की चुनावी रैली में कहा कि अभी-अभी पाकिस्तान ने राहुल की प्रशंसा की। एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि राहुल की प्रशंसा पाकिस्तान क्यों कर रहा है? तो मैंने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक होती है, राहुल विरोध करते हैं। नक्सली मरते हैं, राहुल विरोध करते हैं। अनुच्छेद 370 हटती है, राहुल विरोध करते हैं। राम मंदिर बनता है, राहुल विरोध करते हैं। राहुल पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं और पाकिस्तान राहुल का। उन्होंने कहा कि कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, चुनाव के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी। राहुल अमेठी से वायनाड गए और वायनाड से रायबरेली आ गए। रायबरेली में भी राहुल गांधी हारने वाले हैं।

    गृहमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस, टीएमसी ये सारे जो इकट्ठा हुए हैं इन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए हैं। एक दिन पहले ही झारखंड में इस गठबंधन सरकार के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के घर से 30 करोड़ रुपये पकड़े गये। कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये पकड़े गए थे। उसके कुछ दिन पहले टीएमसी नेता के घर से 51 करोड़ रुपये पकड़े गए थे। मैं राहुल और अखिलेश से कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार करोगे तो पकड़े भी जाओगे और जेल भी जाओगे। कोई रोक नहीं सकता।

    उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और माताओं का कल्याण करना चाहते हैं तो भाजपा का वोट करिए। यूपी की जनता को पसंद करना है कि एक ओर थोड़ी गर्मी पड़ते ही छुट्टी लेने वाले राहुल हैं वहीं एक दिन भी छुट्टी न लेने वाले और नरेन्द्र मोदी हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार के आरोपित हैं तो दूसरी तरफ मोदी पर 25 पैसे का भी आरोप नहीं है। एक ओर रामलला को 70 साल तक टाट में बिठाने वाले तो दूसरी ओर रामलला को भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित कराने वाले हैं।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि हरदोई अपने प्रिय नेता अटल जी की भी कर्मभूमि रही है। जनसंघ के जमाने से 1962 में हरदोई ने यहां दीपक जलाकर जनसंघ को आगे बढ़ाया। 2021 में अखिलेश हरदोई में सरदार पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन करने आए थे और कह गए कि मोहम्मद अली जिन्ना महान व्यक्ति थे। अरे, अखिलेश इतिहास ढंग से पढ़ो, भारत माता के टुकड़े करने वाले और कोई नहीं आपके महान नेता मोहम्मद अली जिन्ना थे। अमित शाह ने मंच से हरदोई से भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश रावत और मिश्रिख से भाजपा उम्मीदवार अशोक रावत को भारी मतों से जिताने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजाति, धर्म और अब रंग के आधार पर भारत को बांटती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
    Next Article यशवर्धन ने की धुआंधार बल्लेबाजी, ट्रंफ एकेडमी पहुंचा सेमी फाइनल में
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version