Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे : डॉ रामेश्वर उरांव
    झारखंड

    राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे : डॉ रामेश्वर उरांव

    adminBy adminMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
    रांची। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान सेक्टर 2 एचइसी परिसर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    ज्ञातव्य है कि राजधानी रांची में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू के सहयोग से समाजवादी नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमंत प्रताप देहाती की स्मृति में राजीव गांधी की 20 अगस्त 2023 को लगायी गयी थी जो आज एक बड़े पार्क का रूप ले लिया है।

    श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने भारत के निर्माण का काम शुरू किया, चाहे संचार क्रांति हो, शिक्षा का क्षेत्र हो,18 साल के छात्रों को वोट देने का अधिकार हो या महिलाओं को पॉलिटिकल आरक्षण हो, पंचायती राज व्यवस्था हो, देश की राजनीति, देश के समाज में उन्होंने काफी परिवर्तन लाया, उन्हीं के रास्ते पर आज भी देश और सरकार आगे बढ़ रही है।

    राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे ने कहा आधुनिक भारत का ख्वाब संजोये बदलते परिवेश में जब प्रधानमंत्री बने तो उम्मीदों से भरे भारत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभायी। एक सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, तो गांव के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कर छठी से 12वीं तक की बच्चों के लिए शिक्षा मुफ्त की।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज देश में आम चुनाव हो रहे हैं,10 वर्षों से जो पार्टी शासन में है उसके मुखिया प्रधानमंत्री मतदाताओं के बीच अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं, जबकि 5 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सैकड़ों उपलब्धि हम बता सकते हैं। सूचना क्रांति, पंचायती राज, युवाओं के अधिकार आज भी प्रासंगिक हैं।
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि आज का युवा 18 वर्षों में ही मतदान कर देश में सरकार बनाने में वह अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। पंचायती राज की स्थापना करके भारत के गांवों को मजबूती प्रदान किया।

    श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उर्मिला यादव, संजीत यादव, फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन, पप्पू सिंह, भागीरथ ठाकुर, एसके झा, डीडी प्रसाद, अरुण कुमार, उमाकांत सिंह, तिलकधारी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, गोपाल झा, जगदीश प्रसाद कुशवाहा, पप्पू चक्रर्वती, रंजीत महतो, प्रेम प्रतीक, लाल जी प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइरफान पर भाजपा ने दर्ज करायी प्राथमिकी
    Next Article झारखंड परिवार के सुख-दुख में सदैव मजबूती से खड़ी रहूंगी : कल्पना सोरेन
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version