Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»12 साल बेचा अखबार, अब जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रांची के राजेश
    Top Story

    12 साल बेचा अखबार, अब जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रांची के राजेश

    adminBy adminMay 12, 2024Updated:May 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। शहर के चौक-चौराहों पर कभी अखबर बेचने वाले रांची के राजेश अब जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दरअसल राजेश का चयन इएट्स फोरम फेलोशीप के लिए हुआ है। इसके तहत राजेश जापान में 10 ऐशियाई देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 18 मई से 16 जुलाई तक यानी दो महीने तक जापान में उनके साथ अन्य 2 साथी आयुषी और नैना भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम से 2-2 प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारत में इएट्स फोरम सचिवालय लीड इंडिया द्वारा आयोजित दो चरणों की कठिन प्रक्रिया से गुजरने के बाद राजेश का चयन किया गया। प्रक्रिया में आवेदन और साक्षात्कार शामिल हैं।

    कौन हैं राजेश
    मारवाड़ी हाईस्कूल से पढ़ाई करने वाले और संत जेवियर कॉलेज से बीए और एमए की पढ़ाई करने वाले राजेश सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहते हैं। राजेश देश और समाज में नेतृत्व निर्माण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। राजेश अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने हाईस्कूल और इसके आगे की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे नामकुम के कालीनगर में रहते हैं और उनकी आगे की पढ़ाई जारी है। वहीं, 1985 में स्थापित इएट्स फॉरम एक अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान है। इसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों में सर्वोत्तम गुण लाना है जो भविष्य में नेता बनेंगे।

    क्या काम करता है इएट्स फोरम
    इएट्स फोरम एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां, पेशेवर युवा एकत्रित होते हैं। यह मंच प्रतिभागियों को सेमिनार, क्षेत्र अध्ययन, समूह अध्ययन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से एक-दूसरे के देशों को समझने का अवसर प्रदान करता है। एशिया में वर्तमान मुद्दों को हल करने के अवसर प्रदान करता है। इसका उद्देश्य “एक साथ सोचना और सीखना” है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एशिया की अगली पीढ़ी के नेता बनने के लिए प्रशिक्षित करना और समूह की शक्तियों तक पहुंचना है। युवाओं को जापान के प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और शिक्षाविदों, व्यापारिक नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस सत्ता में आई तो कश्मीर में फिर से लागू होगा अनुच्छेद 370 : अमित शाह
    Next Article डीसी ने दो अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का दिया आदेश
    admin

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version