Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बाद सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में हुए सील : रवि कुमार
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बाद सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में हुए सील : रवि कुमार

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सातवें चरण के चुनाव लिए 68 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बाद सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम पहुंच चुके हैं। उन्हें विधिवत सील किया जा चुका है। मतदान से लेकर ईवीएम के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने तक किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि चौथे चरण के मतदान प्रतिशत की फाइनल रिपोर्ट डिजिटल स्वरूप में अपडेट हो रही है।

    रवि कुमार मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के साथ संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सातवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 68 लोगों ने नामांकन किया है। राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 22 नामांकन किया गया है। गोड्डा से सर्वाधिक 29 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 01 अरब 16 करोड़ 47 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गई है।

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा : एवी होमकर

    राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने बताया कि व्यापक तैयारी से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी इस बार चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इस चरण का चुनाव पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बताया कि चौथे चरण के चुनाव से जुड़े नौ जिले घोर उग्रवाद प्रभावित थे। इनमें 1376 मतदान केंद्र नक्सल गतिविधियों से जुड़े थे। यह एक चुनौती थी। इससे निबटने के लिए चुनाव पूर्व से ही व्यापक तैयारी की गयी थी।

    होमकर ने बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ), राज्य पुलिस, कोबरा और जगुआर के जवानों ने लगातार इलाके में गश्त लगाकर उग्रवादियों के मूवमेंट को बाधित कर दिया था। राज्य स्तर पर इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। चौथे चरण के चुनाव से जुड़े पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार की पुलिस के साथ समन्वय बना कर काम किया गया।

    होमकर ने बताया कि 35 इंटर स्टेट चेकपोस्ट बनाये गये थे और 85 जगह बार्डर को सील किया गया था। इसका परिणाम यह निकला कि 24 स्थानों पर मतदाता पहली बार अपने निवास स्थान के पास शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में हिस्सा ले पाये। इन 24 स्थानों में गुमला के 13, गढ़वा का एक, चाईबासा के आठ और सिमडेगा के दो मतदान केंद्र शामिल थे। उन्होंने बताया कि चौथे चरण के मतदान के दौरान कुल 12 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 10 आदर्श आचार संहिता के उल्लघन के और दो मामले मामूली झड़प के हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमें मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है: सुदेश महतो
    Next Article तानाशाही ताकतों के खिलाफ इस बार जनता लड़ रही है चुनाव: कल्पना सोरेन
    admin

      Related Posts

      अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास

      April 24, 2026

      टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार

      April 24, 2026

      धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल

      April 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में होंगे शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
      • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
      • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
      • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
      • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version