-जनता की नाराजगी भाजपा के खिलाफ पहले फेज से दिख रही
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ;झामुमोद्ध के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ये पहली बार है जब मतदाता बिना किसी बहकावे में आये सोच-समझकर मतदान कर रहे हैं। भाजपा इस चुनाव में पहले चरण से ही पिछड़ती नजर आ रही है। सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भाषा इस्तेमाल कर रही है। धर्म के नाम पर, संप्रदाय के नाम पर। जब समाज का एक बड़ा वर्ग उन्हें निष्कासित करने लगा, तो धर्म से नीचे उतरकर वह जाति समूह में बदल गयी। जब चुनाव में टिकटों का बंटवारा हो रहा था। क्षत्रिय समाज को टिकट से वंचित किया गया, तो उनकी नाराजगी सामने आयी। कायस्थ समूह को भी अपमानित करने का काम किया गया।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि विदेशी और आर्थिक मामलों के जानकार यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान रखते हैं। उनको भी निशाना बनाया। क्योंकि वे जानते हैं कि हजारीबाग वे हार गये। इसलिए हार का ठीकरा उनके सिर फोड़ने की तैयारी है। धनबाद का भी जनादेश आयेगा, तो राज सिन्हा को राजनीतिक मोहरा बनाया गया। ये लोग सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लगाते हैं। जब नेताओं को शोकॉज किया गया और उनके जवाब आये, तो भाजपा ने कहा कि ये सामंतवादी सोच के लोग हैं। कैसे-कैसे रंग बदलते रहते हैं ये लोग। केवल चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि शनिवार को चार जगहों पर जहां मतदान होने हैं, वहां मतदाता मताधिकार का प्रयोग करें।