Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड के कोडरमा में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार
    झारखंड

    झारखंड के कोडरमा में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार

    adminBy adminMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा (झारखंड)। राज्य के जयनगर प्रखंड के पिपचो में महागठबंधन की चुनावी जनसभा में बुधवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हुंकार भरी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि बीते 10 वर्षों में देश विनाश के पथ पर अग्रसर हो चुका है। विकास कोसों दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यदि पुनः नरेन्द्र मोदी सत्ता में पहुंचेंगे तो देश को रसातल में ले जाएंगे।

    तेजस्वी ने कहा कि मोदी समस्त सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में देकर देश के युवाओं को बेरोजगार कर रहे हैं। आज भारत के युवा देश के अन्य क्षेत्रों में भटक रहे हैं। झारखंड में रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। पूर्व की रघुवर दास की सरकार ने झारखंड की नौकरियों को बेचने का काम किया। भाजपा की सरकार देश में नक्सली हिंसा पर लगाम नहीं लगा पाई। कोडरमा की धरती से आप सभी लोगों को यह वचन लेना होगा कि आने वाले 20 मई को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित विनोद कुमार सिंह को भारी मतों से विजय दिलाना है।

    तेजस्वी ने कहा कि कोडरमा को अभ्रक की धरती के नाम से जाना जाता है। यहां खनिजों का भंडार है। फिर भी झारखंड प्रदेश के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। यदि इंडी गठबंधन की सरकार देश में बनती है और विनोद कुमार सिंह कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचते हैं तो प्रत्येक जिले में रोजगार के अवसर खोले जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ईडी का हवाला देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया लेकिन एक दिन जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा और पुनः झारखंड का विकास गति से होगा।

    माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में इससे बड़ी कोई घटना नहीं हो सकती कि जब देश के प्रधानमंत्री देशहित में ना सोचकर देश के धन को लूटाने का काम कर रहे हों। लगता है प्रधानमंत्री संतुलन खो चुके हैं। गिरिडीह के पेशम में सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि लोग हमें गोली मारने की बात करते हैं लेकिन शायद वह नहीं जानते की गोली मारने और मरवाने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष रामधन यादव, संचालन मोहम्मद इब्राहिम, बीस सूत्रीय अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, जावेद और राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्या तो पहली झांकी है, मथुरा, ज्ञानवापी बाकी है : हिमंत बिस्वा सरमा
    Next Article गांडेय उपचुनाव में भाकपा ने कल्पना सोरेन को दिया समर्थन
    admin

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version