रांची। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ में गर्मी का असर बरकरार है। जहां एक ओर राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है, तो वहीं कुछ जिलों में अब भी पारा 40 के पार है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पिछले 24 घंटे के दौरान पलामू का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। गढ़वा का 41 डिग्री, वहीं लातेहार और सरायकेला-खरसावां का तापमान 39 डिग्री तक रहा। इसी दौरान सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में 113 मिमी रिकॉर्ड की गयी। दुमका में 90 और गोड्डा में 72 डिग्री तक दर्ज की गयी। वहीं 23 मई से 25 तक राज्य भर में बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
राजधानी रांची की बात करे तो आने वाले 26 मई तक राजधानी में बादल छाये रहेंगे। बादल के साथ बारिश और थंडरिंग का असर देखा जायेगा। वहीं 26 मई के बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी, जो 4 डिग्री तक की हो सकती है। इसके साथ ही 26 मई तक राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रह सकता है।