Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»टीएमसी और कांग्रेस की सोच विकास की नहीं, ये पार्टियां भ्रष्टाचार फैलाना ही जानती हैं : मोदी
    देश

    टीएमसी और कांग्रेस की सोच विकास की नहीं, ये पार्टियां भ्रष्टाचार फैलाना ही जानती हैं : मोदी

    adminBy adminMay 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान से पहले रविवार को पं. बंगाल पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में लोग रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। यह स्थिति बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तृणमूल और कांग्रेस की सोच विकास या रोजगार की नहीं है। ये पार्टियां परिवारवाद, भ्रष्टाचार फैलाना ही जानती हैं।

    मोदी ने कहा कि तृणमूल ने पैसे कमाने की भूख में आपके बच्चों को भी नहीं छोड़ा है। यहां शिक्षक भर्ती घोटाले ने युवाओं के साथ ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी दांव पर लगा दिया है। गरीब मां-बाप ने घर-जमीन बेचकर, कर्ज लेकर इनके मंत्रियों को घूस दी। आज वे सारे नौजवान सड़कों पर हैं। आखिर इनका क्या कसूर था? मैं आप सबको गारंटी देता हूं, इन्होंने आपके घर बिकवाए हैं, मोदी तृणमूल के भ्रष्टाचारियों के बंगले, उनकी गाड़ियां, ये सब कुछ बिकवाकर चैन लेने वाला है।”

    मोदी ने कहा कि चाहे तृणमूल हो, लेफ्ट हो या कांग्रेस हो यह तीन अलग-अलग पार्टियां दिखती हैं, लेकिन इन सबके पाप एक जैसे ही हैं इसलिए इन्होंने मिलकर इंडी गठबंधन बनाया है। इन्होंने गरीब, मजदूर, एससी-एसटी को हमेशा सिर्फ नारे दिए हैं, लेकिन जहां भी इन्होंने सरकारें चलाई वहां उन राज्यों को गरीब बनाकर छोड़ दिया, पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है।

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। मुझे अपने भतीजे या भाई के लिए कुछ नहीं करना है। आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गरीब आदिवासी बच्चों के लिए विकसित भारत विरासत के रूप में छोड़कर जाना है। इसी वजह से वह तीसरी बार सरकार के लिए वोट मांगने आए हैं। आपका एक-एक वोट सीधा मोदी के खाते में जाएगा। मोदी को ताकत देगा और मोदी को मजबूत करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़
    Next Article ढोल-नगाड़े बजाते पीएलएफआइ सब-जोनल कमांडर लंबू के घर पहुंची पुलिस, पोस्टर चस्पां कर की सरेंडर की अपील
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version