Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार के गया में गांधीधाम एक्सप्रेस से टूटा 14 खम्भों का ट्रैक्शन तार, इंजन का पेंटो डैमेज
    राज्य

    बिहार के गया में गांधीधाम एक्सप्रेस से टूटा 14 खम्भों का ट्रैक्शन तार, इंजन का पेंटो डैमेज

    adminBy adminMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के गया जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। गया-कोडरमा रेल सेक्शन के पहाड़पुर स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह गांधीधाम एक्सप्रेस के पेंटो (ट्रेन की छत पर लगा विद्युत उपकरण) में फंसकर 14 खम्भों का ट्रैक्शन तार टूट गया। घटना पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के होम सिंग्नल के पहले सुबह 5:55 बजे हुई। हादसे में गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का पेंटो भी टूट गया।

    ट्रैक्शन तार टूटने से गया-कोडरमा रेलखंड के डाउन लाइन में पांच घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहा जबकि पेंटो के टूट जाने से गांधीधाम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे तक घटनास्थल पर ही रुकी रही। घटना की सूचना मिलते ही तीन टावर वैगन के साथ रेल अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पहुंचे और टूटे हुए तार को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। इस बीच वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बाधित परिचलान को शुरू किया गया है।

    चार घंटे बाद हुआ गांधीधाम एक्सप्रेस का परिचालन

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद डीजल इंजन के सहारे गांधीधाम एक्सप्रेस का परिचालन 9:53 बजे शुरू कराया। इस दौरान गांधीधाम एक्सप्रेस में सवार यात्री काफी परेशान रहे।

    कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

    ट्रैक्शन तार टूटने के कारण डाउन लाइन से होकर चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, आनन्द विहार-पूरी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस तथा गया-आसनसोल मेमू ट्रेन को टनकुप्पा से गुरपा स्टेशन के बीच सिंगल वर्किंग लाइन के माध्यम से चलाया गया। इस दुर्घटना से गया-आसनसोल एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों का करीब तीन से पांच घंटे तक परिचालन प्रभावित रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीआईजी और एसपी ने लोहदरगा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार का किया निरीक्षण
    Next Article दोपहर तक बंगाल में बंपर वोटिंग, मतदान 51 फीसदी के पार
    admin

      Related Posts

      रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?

      November 14, 2025

      नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार

      November 14, 2025

      यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version