Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में पीसीआर वैन पर गिरा अनियंत्रित पिकअप, महिला जवान सहित चार घायल
    Top Story

    रांची में पीसीआर वैन पर गिरा अनियंत्रित पिकअप, महिला जवान सहित चार घायल

    adminBy adminMay 21, 2024Updated:May 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन हाइवे पर गश्त कर रहे पीसीआर वैन के ऊपर जा गिरा। इस दुर्घटना में बीआईटी ओपी के चालक और एक महिला जवान गंभीर रूप जख्मी हो गए।

    इस संबंध में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की महिला जवान बबीता कुमारी और बीआईटी ओपी के चालक नवल किशोर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला होमगार्ड जवान बबीता कुमारी के दोनों पैरों में गंभीर चोटें लगी हैं जबकि चालक सिपाही का एक पैर टूट गया है। इस घटना में पिकअप वैन के ड्राइवर सहित दो अन्य भी जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

    बीआईटी ओपी प्रभारी ने बताया कि पीसीआर-सात में हर दिन की तरह एक ड्राइवर, एक अफसर और एक महिला होमगार्ड की जवान हाइवे पर गश्ती कर रहे थे। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे हाइवे के किनारे पीसीआर को खड़ा कर सभी बाहर निकल कर खड़े थे। इसी बीच एक पिकअप वाहन तेजी के साथ पहले डिवाइडर से टकराया और उछलते हुए पीसीआर वैन के छत पर जा गिरा।

    मौके पर मौजूद महिला होमगार्ड जवान बबिता कुमारी और चालक नवल किशोर का पैर मालवाहक वाहन के नीचे जा दबा। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को बाहर निकाला और सबसे पहले नजदीक के अस्पताल में भेजा। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी चंदन सिन्हा मौके पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अन्य दो को भी हल्की चोट आई है। होमगार्ड डीजी अनिल पाल्टा ने भी एसएसपी को निर्देश दिया है कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों का बेहतर इलाज करवाया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में
    Next Article जमीन घोटाले के आरोपित तापस घोष की जमानत याचिका खारिज
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version