Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड के चुनाव दौरे पर
    Jharkhand Top News

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड के चुनाव दौरे पर

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 10, 2024Updated:May 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव में भाजपा स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताकत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज (शुक्रवार) झारखंड दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री खूंटी में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की चुनावी सभा में शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोड्डा में रोड शो भी करेंगे। गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। वो विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दुमका के यज्ञ मैदान में 11ः30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे। सिंह गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। उसके बाद गोड्डा रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बजे से आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी मौजूद रहेंगे।

    भजपा के स्टार प्रचारक में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज झारखंड आएंगे। वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खूंटी लोकसभा क्षेत्र के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान कुरडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा और दो बजे गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

    अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त पर झामुमो और भाजपा के पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे। गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे, दुमका से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन, राजमहल सीट से भाजपा के ताला मरांडी और झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा नामांकन करेंगे।

    झारखंड की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई को चतरा में पार्टी उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पलामू में भाजपा उम्मीदवार बीडी राम के पक्ष में जनसभा कर जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की जनता विष्णु-बाबू लीला देख और समझ रही है: झामुमो
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 को, अमित शाह और राजनाथ सिंह आज आयेंगे झारखंड
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version