Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»10 मई को झारखंड दौरे पर आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
    देश

    10 मई को झारखंड दौरे पर आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    adminBy adminMay 8, 2024Updated:May 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को झारखंड दौरे पर आयेंगे। वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। झारखंड पहुंचने बाद वह रांची होकर खूंटी जायेंगे। खूंटी में 11 बजे कार्यक्रम होगा। इसे लेकर प्रदेश बीजेपी की तरफ से तमाम तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

    इस दौरान अमित शाह भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अर्जुन मुंडा के पक्ष में 10 मई को सिमडेगा में सभा करेंगे।

    आपको बता दें कि झारखंड में चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चुनाव होना है। वहीं, 13 मई को चौथे चरण का चुनाव चार सीट पर होना है। इसमें सिंहभूम, खूंटी लोहरदगा व पलामू शामिल है। इसको लेकर पार्टी की ओर से अन्य प्रचारकों का कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

    10 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे बोकारो
    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का तूफानी दौरा शुरू हो गया है। इसी को और गति प्रदान करने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को बोकारो आ रहे हैं। उनका बोकारो में आगमन खास माना जा रहा है। स्टार प्रचारक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन 10 मई को सुबह दस बजे बोकारो में होगा,जो भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को ज्यादा से ज्यादा मतों से बिजयी बनाने की अपील करेंगे। ये कार्यक्रम बोकारो के सेक्टर 2सी दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होगी, जिसकी तैयारी भाजपा द्वारा जोर शोर से की जा रही है। उनके आगमन से कार्यकर्ता में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामभक्त और राष्ट्रभक्त सनातन विरोधी गठबंधन को इसी चुनाव में दे देगा जवाब : स्मृति ईरानी
    Next Article बीएचयू योगसूत्र : चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़े विद्यार्थी, 25 चित्रकृतियों का प्रदर्शन
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

      July 6, 2025

      मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version