केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने सरायकेला- खरसावां में सोमवार को मतदान किया। मुंडा ने खेलारीसाई के पूर्व प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 172 में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।
अर्जुन मुंडा ने कहा, “लोग सुबह-सुबह मतदान केंद्रों में पहुंच गए थे… पूरे क्षेत्र में ऐसा ही उत्साह का वातावरण है और लोग मतदान कर रहे हैं।”