Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी में जब रुपए के बंडल बरामद होते हैं तो संविधान खतरे में आ जाता है : बाउरी
    झारखंड

    कांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी में जब रुपए के बंडल बरामद होते हैं तो संविधान खतरे में आ जाता है : बाउरी

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम के घर रुपए के बंडल बरामद होने पर भाजपा को गठबंधन सरकार को घेरने का संजीवनी मिल गया है। भाजपा इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव में भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता होने के नाते मैं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राहुल गांधी से यह जानना चाहता हूं कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आज उनकी सभा में क्यों नहीं दिखे? वे कहां छुपे हुए है? झारखंड और झारखंडियों के लुटे हुए पैसे का जो नंगा नाच इस महा गठबंधन की सरकार में किया जा रहा है। उससे पूरे झारखंड शर्मसार हो रहा है। पैसों की गद्दी का पहाड़ जिस तरह से झारखंड में मिल रहा है उससे कहा जा सकता है कि इसकी नींव कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही रख दी थी। भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की जननी यह कांग्रेस पार्टी ही है, जो लगातार देश के संसाधनों को दीमक की तरह खा कर खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से देश की बागडोर नहीं होती तो यह स्थिति और भी भयावह हो गई होती।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री, जो इन सभी के सरगना है, उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने के लिए न सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग और टेंडर मैनेज के नाम पर पैसों की उगाही की बल्कि अपने पसंद के अधिकारियों को भी चुनाव प्रभावित करने के लिए काम में लगा दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा और रांची में आयोजित रोड शो में जिस तरह से जिला प्रशासन आमजन को सभा में सम्मिलित होने से रोका है और मीडिया वालों के हाथों से माइक छीन ली है, इससे साफ लगता है कि महागठबंधन की सरकार हर कीमत पर इस चुनाव को प्रभावित करने का मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के अंदर से ही हेमंत सोरेन अपने कार्यकतार्ओं और अधिकारियों से फोन पर बात कर रहे हैं। इन सब पर अंकुश लगाना जरूरी है।
    नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड में मिले पैसे के विषय में कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि पैसे किसके हैं और जहांगीर आलम का आलमगीर आलम जी के साथ क्या संबंध है। वह यह भी बताएं कि और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं। क्या यह सारे पैसे चुनाव में दुरुपयोग के काम में आने वाले थे। क्या कारण है कि खेल गांव में एक हेलीकॉप्टर रखा हुआ है। क्या हेमंत सोरेन एक महारानी को गांडेय उपचुनाव में जीत हासिल करवाने के लिए हवाई मार्ग से पैसे भेज रहे हैं। हेमंत सोरेन विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी उनके याचिका को खारिज कर दिया गया है। जो बतलाता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे इस मामले में जांच सही दिशा में चल रही है।

    राजद के सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इंडी एलाइंस का घोषणा पत्र मुस्लिम ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रही है। जिसे देश की जनता कभी भी पूरी नहीं होने देगी।
    उन्होंने बताया कि किस तरह से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से दलित और आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर दिया गया। किस तरह से इंदिरा गांधी ने एक निर्णय को बदलने के लिए पूरे देश में इमरजेंसी लगा दिया।किस तरह से राजीव गांधी ने कानून में फिर बदल कर अपने पक्ष में करने की कोशिश की।

    अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने 130 से ज्यादा बार देश में राष्ट्रपति शासन लागू किया है। जब इनके नेताओ के घर के पैसे बरामद किए जाते हैं तो संविधान खतरे में आ जाता है। जबकि सच्चाई यह है कि संविधान पहले से ज्यादा सुरक्षित है और संविधान प्रदत्त हर व्यक्ति को उनका हक अधिकार दिया जा रहा है। देश की जनता 4 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बने के लिए इस बार अपना एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डालेगी। प्रेसवार्ता में प्रदीप सिंह,शिवपूजन पाठक मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबरियातू पेट्रोल पंप से हिल व्यू चौक तक चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, 6 ठेले जब्त
    Next Article इंडी गठबंधन ने राज्य की अर्थव्यवस्था पर डकैती किया है : सुदेश महतो
    admin

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version